फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   mathura and agra team

Hapur News: तेंदुआ के लिए मथुरा और मेरठ की टीम ने डाला डेरा

Thu, 15 Jan 2026 11:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 15 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
mathura and agra team
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव हरनाथपुर कोटा में दूसरे दिन भी तेंदुए की दहशत बरकरार रही। मथुरा, मेरठ और हापुड़ समेत वन विभाग की तीन जिलों की टीमों ने गन्न्ने खेत में पिंजरा लगाकर तेंदुए की तलाश की, लेकिन वह पिंजरे में नहीं फंसा।
विज्ञापन

बुधवार को खेत पर जा रहे विमल पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। युवक ने फावड़े से जान बचाई थी। फावड़े के वार के बाद तेंदुआ वापस गन्ने के खेत में घुस गया। बुधवार शाम टीम ने खेत में जाल बिछाया था, लेकिन बृहस्पतिवार को भी तेंदुए नहीं पकड़ा गया। बृहस्पतिवार को मेरठ और मथुरा की टीम भी ट्रेंकुलाइजर के साथ मौके पर मुस्तैद रही, लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला। इसके अलावा ड्रोन से भी कुछ खेतों की जांच की गई।
विज्ञापन

वन रेंजर मुकेश कांडपाल सिंह ने बताया कि वन की तीन जिलों की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए जुटी हुई है। वह टीम के साथ ईख के खेतों में घुसकर सर्च अभियान चला रहे हैं। अब तक आसपास के करीब पांच खेतों में सर्च अभियान चला चुके हैं, लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। अब ड्रोन से व्यापक रूप से सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed