फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Married on demand beaten home expenses.

घर खर्च मांगने पर विवाहिता को पीटा

Sat, 24 Sep 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 24 Sep 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
Married on demand beaten home expenses.
विवाहिता को पीटा - फोटो : अमर उजाला

घर का खर्च मांगने पर ससुरालियों ने दादरी निवासी महिला को पीट-पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने पति व परिवार के लोगों पर यह आरोप लगाया है। साथ ही एसपी से कार्रवाई की मांग की है। दादरी निवासी ज्योति की शादी सात माह पूर्व पिलखुवा में हुई थी।

विज्ञापन


उसका पति एलआईसी एजेंट है। ज्योति का आरोप है कि पति घर में जरूरत की चीजें नहीं लाता है। जब वह पति से घर खर्च मांगती तो वह विरोध कर मारपीट पर उतारू हो जाता है। पिछले दिनों पति व सास, देवर व ननद ने उसे बुरी तरह पीटा था।
विज्ञापन


शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई गई तो दोनों के बीच समझौता हो गया। 22 सितंबर को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा। मामले की शिकायत पिलखुवा थाने में दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची। जहां उसने मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी अलंकृता सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed