फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Markets will be six crore rupees.

छह करोड़ रुपये से बनेगा अपना बाजार

Mon, 11 Jul 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 11 Jul 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
Markets will be six crore rupees.
किसान - फोटो : amar ujala

नवीन मंडी में सब्जी, दाल व फलों की बिक्री करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। मंडी समिति लगभग छह करोड़ की लागत से नवीन मंडी में अपना बाजार खोलने जा रही है। इस बाजार में किसान अपनी फसल को सीधे लाकर बिना आढ़त के बिक्री कर सकेंगे। शासन ने इसके लिए बजट भी स्वीकृत कर दिया है।

विज्ञापन


गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी में रोजाना जिले भर के हजारों की संख्या में किसान सब्जी, दाल, फल आदि की बिक्री करने के लिए आते हैं, लेकिन मंडी में आढ़ती किसानों से फसल को खरीदकर भारी मुनाफे के साथ बाजार में बिक्री कर देते हैं।
विज्ञापन


इससे किसानों को खास फायदा नहीं होता है, साथ ही तमाम दिक्कतें भी झेलनी पड़ती हैं। अब नवीन मंडी परिसर में ही शासन ने करीब छह करोड़ रुपये की लागत से किसानों के लिए अपना बाजार बनाने की हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाजार में किसानों के लिए दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। दुकानों के लिए डीपीआर तैयार कराया जा रहा है। सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।


उधर, इस संबंध में मंडी सचिव हरविलास यादव का कहना है कि शासन से अपना बाजार की परियोजना को करीब छह करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। किसानों के लिए इस बाजार में दुकानों के लिए हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस बाजार के बनने से किसानों की परेशानी दूर हो सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed