{"_id":"578cff9e4f1c1b9032c4c04e","slug":"march-in-support-of-the-military-flag-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के समर्थन में तिरंगा मार्च आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के समर्थन में तिरंगा मार्च आज
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 18 Jul 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
तिरंगा फहराया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी अब्दुल बुरहान को मौत के घाट उतारने और आतंकवादियों से लोहा लेने वाले सेना के जवानों के उत्साहवर्धन और समर्थन में मंगलवार को सैकड़ों युवा हाथों में तिरंगा लेकर मार्च निकालेंगे। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली हैं। वहीं पुलिस के सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
कश्मीर में मारे जा रहे आतंकवादियों की मौत के विरोध में पाक में मंगलवार को काला दिन (ब्लैक डे) मनाए जाएगा। वहीं शहर में मंगलवार को देश प्रेमी युवाओं ने निर्णय लिया है कि भारतीय सेना को नमन किया जाए।
विज्ञापन
इसमें किसी भी संस्था अथवा राजनैतिक पार्टी का कोई बैनर नहीं होगा। पैदल मार्च शाम को साढ़े छह बजे रेलवे रोड स्थित देवी मंदिर से शुरू होगा और नगर पालिका प्रांगण स्थित शहीद स्मारक पर पूर्ण होगा।
विज्ञापन
दिन भर सोशल मीडिया पर भारतीय सेना को नमन कार्यक्रम को लेकर मैसेज चलते रहे। भारतीय सेना के चिन्ह भेज कर सभी देशभक्तों से अनुरोध किया गया कि अपने अपने मोबाइल की डीपी पर इसे कम से कम 24 घंटे लगाया जाए।
पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। सीओ विशाल यादव का कहना है कि इस कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।