{"_id":"65ba8f382f8c1c955206e0d6","slug":"many-vehicles-collided-on-the-highway-there-was-a-jam-of-five-kilometers-for-four-hours-hapur-news-c-135-1-hpr1001-107265-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाईवे पर टकराए कई वाहन, चार घंटे तक पांच किमी तक लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाईवे पर टकराए कई वाहन, चार घंटे तक पांच किमी तक लगा जाम
विज्ञापन
हाईवे-9 पर हादसे के बाद शहर में लगा जाम।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। हाईवे-9 पर बुधवार सुबह कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। दो ट्रक और एक अन्य वाहन हाईवे पर पलट गए। हादसे में पुलिसकर्मी समेत दो लोग घायल हो गए। हाईवे पर चार घंटे तक करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। शहर के अंदर से वाहनों के गुजरने के कारण दोपहर तक शहर के अंदर भी जाम जैसे हालात बने रहे। कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता पांच मीटर से भी कम रही।
मंगलवार देर रात से ही घने कोहरे ने क्षेत्र को आगोश में ले लिया। इस दौरान कुछ दूरी का भी देख पाना संभव नहीं था। घने कोहरे के कारण हाईवे-09 बाईपास पर देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहन आपस में टकरा गए। पांच से छह वाहन कोहरे के कारण आपस में भिड़ गए। वाहनों की भिड़ंत के कारण डस्ट और एलपीजी लिक्वेड से भरे कैप्सूल समेत दो ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गए। एक पिकअप गाड़ी भी पलट गई। दुर्घटना में पिकअप का चालक विपिन कुमार निवासी गांव मधुकर थाना शाहबाद जिला रामपुर घायल हो गया। जबकि वाहनों को हटाने के प्रयास के दौरान वाहन की चपेट में आने से देहात थाने की हाईवे-04 पर तैनात कांस्टेबल अनुज कुमार भी घायल हो गए। वाहनों के टकराने की सूचना पर यातायात प्रभारी उपदेश कुमार, देहात थाना प्रभारी मनीष चौहान और हाफिजपुर थाना प्रभारी श्योपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का प्रयास शुरू किया। सीओ भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
हाईवे का एक हिस्सा हुआ ब्लॉक
हादसे के बाद हाईवे का एक हिस्सा लगभग ब्लॉक हो गया। जिसके कारण यहां लंबा जाम लग गया। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दो क्रेनों को मौके पर बुलाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाना शुरू कर दिया। गनीमत रही कि तेजी से कोहरा छट गया जिससे राहत कार्य में तेजी आई।
विज्ञापन
शहर के अंदर भी रेंगते रहे वाहन
हाईवे पर दुर्घटना को देखते हुए यातायात पुलिस ने एहतियातन वाहनों को जहां तहां रोक दिया। इस दौरान शहर के अंदर से भी वाहनों को निकाला गया। जिसके कारण शहर के अंदर भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। शहर के अंदर वाहनों के दबाव के कारण दोपहर बाद तक जाम लगा रहा। गढ़-दिल्ली रोड के अलावा मेरठ रोड, फ्रीगंज रोड पर भयंकर जाम लगा रहा। जिससे शहर वासियों को भी जाम से जूझना पड़ा।
मौके पर पहुंचे सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि कोहरे के कारण दुर्घटना हुई थी। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारु कराया गया।