फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Man dies under suspicious circumstances in Hapur

Hapur: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, पानी गर्म करने वाली रॉड से करंट लगने की आशंका

Sun, 23 Nov 2025 07:13 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़ (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़ (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 23 Nov 2025 07:13 PM IST
सार

मृतक श्रवण शर्मा पिछले करीब 15 वर्षों से अपनी पत्नी रानी, पुत्र व पुत्री के साथ बछलौता रोड पर रह रहे थे। जबकि वह गांव अकड़ौली के रहने वाले थे। रविवार की सुबह उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

विज्ञापन
Man dies under suspicious circumstances in Hapur
मृतक की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता रोड निवासी श्रवण शर्मा (45) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पानी गर्म करने वाली रॉड से करंट लगने से व्यक्ति की मौत की आशंका जताई जा रही है। इतना ही नहीं पुलिस को बिना सूचना दिए परिजन श्रवण के शव को अपने पैतृक गांव अकड़ौली भी लेकर चले गए। पुलिस ने गांव पहुंचकर पंचनामे की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मृतक श्रवण शर्मा पिछले करीब 15 वर्षों से अपनी पत्नी रानी, पुत्र व पुत्री के साथ बछलौता रोड पर रह रहे थे। जबकि वह गांव अकड़ौली के रहने वाले थे। रविवार की सुबह उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बछलौता रोड निवासी किसी व्यक्ति ने गर्म पानी करने वाली रॉड से करंट लगने से श्रवण की मौत की सूचना थाना बाबूगढ़ पुलिस को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ बछलौता रोड पर पहुंचे। इससे पहले ही परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए श्रवण के शव को अपने पैतृक गांव अकड़ौली लेकर चले गए थे। इसके बाद पुलिस टीम गांव अकड़ौली पहुंची और पंचनामे की कार्रवाई करने के बाद श्रवण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

मृतक श्रवण अपने पीछे अपनी पत्नी रानी, पुत्र व पुत्री को छोड़ गए हैं। उनकी मौत पर उनकी पत्नी, पुत्र व पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया गर्म पानी करने वाली रॉड से करंट लगने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed