फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   man brutally beaten by his in-laws and then poisoned died during treatment

पत्नी ने पति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा: घरवालों को बुलाकर मारे लात-घूंसे, पिलाया जहर; मरने से पहले सोनू का Video

Thu, 02 Oct 2025 08:47 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Thu, 02 Oct 2025 08:47 PM IST
सार

पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही संतोष ने पीड़िता व उसके परिजनों को परेशान करना शुरू कर दिया। आए-दिन वह अपने पति सोनू के साथ विवाद करती रहती थी। सुखवीरी ने बताया कि बुधवार को भी दोनों में खाने को लेकर विवाद हो गया। जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
man brutally beaten by his in-laws and then poisoned died during treatment
मृतक पति सोनू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव इम्टौरी में बुधवार दोपहर पत्नि ने मायके पक्ष के लोगों के साथ मिलकर पति सोनू (33 वर्षीय) को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। आरोप है कि आरोपियों ने इसके बाद जबरन उसे जहरीला पदार्थ पानी में घोलकर पिला दिया और फरार हो गए। परिजनों ने युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई। 

विज्ञापन

मरने से पहले का वीडियो हुआ वायरल
बीच सड़क पर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा पिटाई और मरने से पहले पति का ससुरालियों द्वारा जहर देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू के पिता की हो चुकी है पहले ही मौत
गांव इम्टौरी की सुखवीरी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि काफी समय पहले उसके पति मूलचंद का देहांत हो चुका है। वह अपने दो विक्षिप्त पुत्र संजय व राजीव के साथ रहती हैं। जबकि उसका तीसरा पुत्र सोनू (33 वर्षीय) अपनी पत्नी संतोष के साथ गांव स्थित अलग मकान में रहता था। सोनू की शादी जिला बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र के गांव मांचीपुर निवासी संतोष के साथ नवंबर 2024 में हुई थी। 

विज्ञापन

आए दिन सोनू संग विवाद करती थी पत्नी
पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही संतोष ने पीड़िता व उसके परिजनों को परेशान करना शुरू कर दिया। आए-दिन वह अपने पति सोनू के साथ विवाद करती रहती थी। सुखवीरी ने बताया कि बुधवार को भी दोनों में खाने को लेकर विवाद हो गया। जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई।

पत्नी ने बुला लिए घरवाले
संतोष ने इस मामले की जानकारी अपने मायके वालों को दे दी। जिसके बाद बुधवार दोपहर बाद सोनू का ससुर पिता टेक चंद, सास कृपली, साला केशव व ऋषभ उर्फ निखिल, बुलंदशहर के मूडाखेड़ा निवासी साढू ऋषि उर्फ ऋषभ और योगेश गांव इम्टौरी पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर घर में घुसकर सोनू पर हमला बोल दिया। विरोध करने पर सोनू व उसके बचाव में आए परिजनों को लाठी-डंडों और बेल्ट से पीटा। 

हाईवे पर दौड़ा दौड़ाकर पीटा
आरोप है कि आरोपी सोनू को घसीटकर घर के बाहर रास्ते पर ले आए और उसे लात घूसों से जमकर पीटा। जान बचाने के लिए सोनू ने हाईवे पर दौड़ लगाई, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया और उसे लाठी डंडों से जमकर पीटा और इसके बाद उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया और उसे कहीं छोड़कर फरार हो गए।

गांव के पास ही पड़ा मिला सोनू, परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मामले में सोनू की दौड़ा दौड़ाकर पिटाई का भी एक वीडियो वायरल हुआ है। हाईवे पर आरोपी उसे दौड़ा दौड़ाकर पीट रहे हैं। इस दौरान वीडियो बनाने वालों के साथ भी ससुराल वालों ने हाथापाई की। जहर देने के बाद आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद गंभीर हालत में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इससे पहले सोनू ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जबरन जहर पिला दिया है। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिजन सोनू को लेकर हापुड़ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस का बयान
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले में मृतक की मां की तहरीर के आधार पर सोनू की पत्नी समेत सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed