फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   man beaten to death at a highway dhaba in Hapur

UP: ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में ढाबे पर मिली खौफनाक मौत; बस से उतरते ही टूट पड़े चार 'जानी दुश्मन'

Mon, 29 Jun 2026 08:53 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 29 Jun 2026 08:53 PM IST
सार

हमलावरों ने मोहसिन की बेरहमी से पिटाई की और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल मोहसीन को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल ले जाते हुए उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
man beaten to death at a highway dhaba in Hapur
ढाबे पर मोहसिन की पीट पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गढ़मुक्तेश्वर स्थित गांव सरूरपुर में नेशनल हाईवे 09 किनारे स्थित एक टूरिस्ट ढाबे पर सोमवार को मोहसिन निवासी चांदपुर, बिजनौर की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद ढाबे पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रास्ते में ही मोहसिन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ससुराल जा रहा था मोहसीन
बुलंदशहर जनपद के चांदपुर क्षेत्र के गांव बीबीपुरा निवासी मोहसिन (30) पुत्र महबूब अपने भाई नईम के साथ निजी बस में सवार होकर अपने ससुराल जा रहा था। रास्ते में नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक टूरिस्ट ढाबे पर बस रुकी। इसी दौरान मोहसिन बस से उतरकर शौचालय की ओर चला गया। तभी कार में सवार होकर आए चार युवकों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उस पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मान रही पुरानी रंजिश
हमलावरों ने मोहसिन की बेरहमी से पिटाई की और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल मोहसीन को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल ले जाते हुए उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस पुरानी रंजिश को हत्या की संभावित वजह मानकर जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

एक दिन पहले ही खुला है ढाबा
वहीं जिस टूरिस्ट ढाबे पर यह वारदात हुई, उसका एक दिन पहले ही शुभारंभ हुआ था और वहां सीसीटीवी कैमरे स्थापित नहीं थे, जिसके कारण आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में पुलिस को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed