फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   lucknow court shootout, hapur police strict

Hapur News: लखनऊ कांड के बाद जागी पुलिस, कचहरी में परखी सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 08 Jun 2023 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 08 Jun 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
lucknow court shootout, hapur police strict
हापुड़। लखनऊ में बदमाश जीवा की हत्या के बाद एक बार फिर जिला पुलिस जागी है। एएसपी मुकेश चंद मिश्रा ने सुरक्षा को लेकर कचहरी का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉग स्कवायड भी साथ रहा। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से ही पुलिस कचहरी के बाहर मुस्तैद दिखाई दी। कचहरी के बाहर अक्सर कुर्सियों पर बैठने वाले पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। दोपहर पहुंचे एएसपी मुकेश चंद मिश्रा और सीओ अशोक कुमार सिसौदिया ने सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम, चेकिंग मशीन आदि का निरीक्षण किया। कचहरी चौकी के प्रभारी समेत सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात मिले। इसके अलावा कचहरी हवालात का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि वाहनों को भी चेक किया जाए। उन्होंने बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के साथ भी बैठक की। अधिवक्ताओं से सहयोग मांगते हुए उन्होंने अपील की गई है कि यदि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को कचहरी में देखते है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। कचहरी परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया है। सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सुरक्षा में हो रही खानापूर्ति -
देश-प्रदेश की किसी न्यायालय में कोई अपराधिक घटना होने पर पुलिस प्रशासन नींच खुलती है और कचहरी में सुरक्षा के इंतजाम का निरीक्षण कर खानापूर्ति करती है। जबकि कचहरी की सुरक्षा को लेकर पुलिस को अधिवक्ताओं से बराबर संवाद स्थापित करना चाहिए।-ऐनुल हक, अध्यक्ष, बार एसोसिएशन।-फोटो-१२

नहीं बन रहे शस्त्र लाइसेंस-
अधिवक्ताओं को सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन द्वारा शस्त्र लाईसेंस जारी किए जाए। उन्होंने कहा कि कई अधिवक्ताओं ने सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया हुआ है। जिसको शीघ्र मंजूर किया जाए।
नरेंद्र शर्मा, सचिव, बार एसोसिएशन।-फोटो-१३

हापुड़ कचहरी में भी पूर्व में लखनऊ कोर्ट जैसी घटना घटित हो चुकी है। पुलिस-प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजाम अप्रर्यात है। हापुड़ कचहरी में सुरक्षा के लिए लगाए गए पुलिस कर्मी भी सुरक्षा इंतजाम को लेकर गंभीरता नहीं बरतते है।-रविंद्र निमेष, पूर्व सचिव, बार एसोसिएशन।-फोटो-१४


हापुड़ कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं हैञ कचहरी में दो लोगों की हत्या पूर्व में हो चुकी है। उसके उपरांत भी सुरक्षा व्यवस्था लनाचार है। कचहरी में संदिग्ध व्यक्ति की चैकिंग नहीं होती है। जिसके चलते कचहरी में अनावश्यक लोगों की भीड़ हर समय रहती है। -विकाश त्यागी, अधिवक्ता, बार एसोसिएशन।-१५
------------
ताराचंद वर्मा ०८एचपीआर १०
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed