{"_id":"6a88921a040c849f7609ae64","slug":"low-png-usage-but-high-bills-probe-ordered-hapur-news-c-135-1-hpr1005-147000-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पीएनजी का प्रयोग किया कम, ज्यादा का आ रहा बिल, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पीएनजी का प्रयोग किया कम, ज्यादा का आ रहा बिल, जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। पीएनजी गैस के उपभोक्ताओं की कम गैस इस्तेमाल करने के बावजूद अधिक बिल आने की शिकायतों का मामला सामने आया है। उपभोक्ताओं ने इस समस्या को शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई जिला प्रशासन और आईजीएल कंपनी की बैठक में उठाया। इस पर एडीएम ने नाराजगी जताई। साथ ही जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, कंपनी के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से दस्तावेज और बिल आदि मांगे हैं।
एडीएम संदीप सिंह की अध्यक्षता में आईजीएल कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में लगातार मिल रही शिकायतों पर एडीएम ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह ने बताया कि कई उपभोक्ताओं ने कई मामलों में पीएनजी की खपत कम होने के बावजूद बिल अधिक भेजे जाने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा नए कनेक्शन लेने के लिए आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं को तय समय पर कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। मीटर रीडिंग, बिल में गड़बड़ी और शिकायतों के निस्तारण में देरी की समस्याएं भी अधिकारियों के सामने रखी गईं।
एडीएम ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जो कनेक्शन लंबित पड़े हैं, उन्हें जल्द से जल्द दिया जाए। कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को भी जागरूक करें। वहीं, पेट्रोल पंप संचालकों के साथ भी बैठक की गई, इसमें एपीएनआर कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए।