फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Lover strangulates beauty parlor operator to death

Hapur News: प्रेमी ने गला दबाकर की ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Lover strangulates beauty parlor operator to death
पूनम का फाइल फोटो।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़/पिलखुवा। प्रेमी ने दूसरे से संबंध होने के शक में पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा तिसौली के जंगल में ट्यूबवेल पर प्रेमिका पूनम उर्फ सीमा (30) की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को वहीं छोड़कर भाग गया। पूनम दिल्ली के पंजाबी बाग में रहकर ब्यूटी पार्लर चला रही थी। मूलरूप से प्रतापगढ़ की रहने वाली थी। दोनों के बीच करीब दस साल से प्रेम संबंध थे। शनिवार को खर्चा देने के बहाने से खेड़ा गांव निवासी प्रेमी अंकुर ने पूनम को हापुड़ बुलाया था।
रविवार सुबह गांव हावल के प्रधान मोहम्मद शमी ने पुलिस को गांव खेड़ा तिसौली के जंगल में फरजद अहमद के ट्यूबवेल के पास महिला का शव पड़ा होने की सूचना दी थी। एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी राजकुमार अग्रवाल, सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल के पास से एक मोबाइल फोन मिला। यह फोन गांव खेड़ा निवासी अंकुर राणा का था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारे मामले का खुलासा हो गया। महिला की पहचान दिल्ली के पंजाबी बाग निवासी पूनम के रूप में हुई। मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली थी। पूनम पंजाबाी बाग में ही ब्यूटी पार्लर चलाती थी।
विज्ञापन

अंकुर ने बताया कि करीब दस साल पहले उसकी पूनम से मुलाकात हुई थी। उस समय पूनम दिल्ली के गाजीपुर स्थित अपने मामा के यहां रहती थी। तभी से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी पूनम के परिजनों को होने पर उन्होंने उसकी शादी कर दी थी। शादी के तीन माह बाद ही वह पति को छोड़कर चली आई थी। अंकुर ने बताया कि इसके बाद दोनों साथ में रहने लगे। अंकुर दिल्ली में मजदूरी करता है। पूनम को उसने ब्यूटी पार्लर खुलवा दिया दिया था। उनका चार साल का बेटा भी है। वह पंजाबी बाग में अपनी मौसी के पास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुर को शक था कि सीमा के किसी और से संबंध हो गए हैं। वह पैसों के लिए उसका इस्तेमाल कर रही है। शनिवार को अंकुर ने पूनम को खर्चा देने के लिए बुलाया था। दोनों हावल मोड़ तक ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे और वहां ट्यूबवेल पर उतर गए। इस दौरान दोनों में एक विवाद हो गया और उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।




पूनम के बदले तेवर तो होने लगा शक

अंकुर ने बताया कि कुछ दिन बाद पूनम अक्सर घर से बाहर रहने लगी। रोज कुछ न कुछ बहाने बना देती थी। फोन पर अक्सर वह किसी से बात करती रहती थी। इसे लेकर कई बार दोनों में विवाद भी हुआ। इसके बाद वह अंकुर से अलग होकर पंजाबी बाग में रहने लगी, लेकिन लगातार उससे खर्चा ले रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed