{"_id":"6887ad1f3be500f714074333","slug":"lover-beaten-by-people-hapur-news-c-135-1-hpr1001-128002-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: महिला से मिलने आए प्रेमी की चोर समझकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: महिला से मिलने आए प्रेमी की चोर समझकर पीटा
Mon, 28 Jul 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 28 Jul 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। रविवार रात नगर की कॉलोनी में महिला से मिलने पहुंचे युवक को लोगों ने चोर समझकर पकड़ लिया। युवक के साथ आए उसके दो दोस्त मौके से फरार हो गए। लोगों ने युवक की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
मोहल्ले के लोगों के अनुसार रविवार रात तीन युवक संदिग्ध रूप से मोहल्ले में घूम रहे थे। इसी दौरान ड्रोन के चक्कर में घर से बाहर निकले लोगों ने युवकों को देखकर शोर मचा दिया। मोहल्ले के लोगों ने घेरा बंदी कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। पूछने पर पकड़े गए युवक ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो लोगों ने चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा कि युवक प्रेम संबंध के चलते अपने दोस्तों के साथ किसी महिला से मिलने आया था। मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामला कुछ और प्रतीत हो रहा है। भीड़ ने चोर समझकर युवक की पिटाई कर दी थी। मामले की जांच की जा रही है, वीडियो की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।