{"_id":"58a32b104f1c1b0944d8475d","slug":"love-birds-flew-in-fijaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहब्बत की फिजाओं में उड़े प्यार के परिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहब्बत की फिजाओं में उड़े प्यार के परिंदे
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 14 Feb 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन डे पर प्यार के परिंदे मोहब्बत की फिजाओं में उड़ते रहे। सुरक्षा के तमाम इंतजाम और निगरानी के बीच युवाओं ने बेहद शालीनता से अपने प्यार का इजहार किया। मंगलवार को बाजार वेलेंटाइन-डे की खुशबू से गुलजार दिखे।
विज्ञापन
रूठों को मनाने और किसी को खुश करने के लिए गिफ्ट अहम भूमिका निभाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए शहर की गिफ्ट गैलरी में युवा अपने पाटर्नर के लिए तोहफे पसंद करते दिखाई दिए। कोटेशन, ग्रीटिंग कार्ड, हार्ट टैडी की खासी डिमांड रही।
विज्ञापन
काफी संख्या में युवा अपने पार्टनर के लिए इंदिरापुरम, नोएडा और मेरठ के मॉल में गए और वेलेंटाइन डे पर कुछ पल साथ बिताए। शहर के रेस्तरां में भी युवा दिलों ने एक दूसरे के साथ वेलेंटाइन डे मनाया।
विज्ञापन
पुलिस रेलवे रोड, गोल मार्केट, फ्रीगंज रोड, चंडी रोड आदि स्थानों पर गश्त करती रही। युवा भी किसी से कम नहीं रहे। पुलिस की सख्ती को देखते हुए उन्होंने कोई आपत्तिजनक हरकत नहीं की। यही वजह रही कि पूरे दिन कहीं से किसी मनचले की धरपकड़ की सूचना नहीं मिली।
वेलेंटाइन-डे पर मंगलवार को मनचलों पर पुलिस की खास नजर रही। एलआईयू और सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों की टीमें निगरानी के लिए लगाई गई थीं। गनीमत रही कि शहर में दिनभर कोई घटना नहीं हुई।
14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे, खासतौर पर युवाओं में यह त्योहार की तरह मनाया जाता है। कुछ लोग प्यार के इजहार के इस दिन का विरोध करते हैं, जबकि मनचले लड़कियों को परेशान करते हैं। ऐसे लोगों पर निगाह रखने के लिए पुलिस पहले से ही सतर्क थी।
घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस की टीमें अपने-अपने क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों जैसे मॉल्स, भीड़ भरे बाजार, पार्कों, गर्ल्स कालेजों आदि में सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए तैनात रही।
इसके अलावा पीसीआर और लैपर्ड पर तैनात पुलिसकर्मी अलर्ट थे। एलआईयू और पुलिस के कुछ जवान सादे कपड़ों में भी तैनात थे, जबकि कुछ पुलिस की वर्दी में थे। इन्हें लड़की के साथ छेड़खानी या जोर-जबरदस्ती करने वाले को थाने लाने के निर्देश थे।
‘दो दिल मिल रहे हैं मगर चुपके- चुपके...।’ हाईटेक जमाने में वैलैटाइन डे के मौके पर दिलों को मिलाने का जरिया इंटरनेट भी बना। बिना किसी शोरशराबे और सख्त पहरे के इंटरनेट पर युवाओं ने अपने प्रिय को भावनाएं व्यक्त कीं।
इसके साथ ही गिफ्ट, कार्ड, मैसेज आदि का लेनदेन भी बदस्तूर जारी रहा। फेसबुक, ट्विटर, जी-टॉक पर जहां युगल ने एक दूसरे को मैसेज भेजे वहीं आईएमओ जैसे एप पर वीडियो चैटिंग भी की।
वेलेंटाइन डे के मद्देनजर बाजारों में भी खूब रौनक छाई रही। तमाम आर्कषक गिफ्ट, कार्ड आदि की जमकर बिक्री हुई। फूलों की दुकानों पर भी भीड़ लगी रही। दस रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक के बुके युवाओं ने खरीदे।