फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Lord Ganesha is enshrined in homes and pandals amidst music and fanfare.

Hapur News: गाजे-बाजे संग घरों और पंडालों में विराजे गणपति महाराज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Lord Ganesha is enshrined in homes and pandals amidst music and fanfare.
गढ़ रोड पर गणपति बप्पा की शोभायात्रा में नृत्य करते मराठा समाज के लोग। संवाद
हापुड़। गणेश महोत्सव को लेकर सोमवार को शहर में अलग ही उत्साह दिखाई दिया। शहर में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा निकाल ढोल-ताशा, नगाड़े के साथ गणपति महाराज को घरों और पंडालों में विराजमान किया गया। गणपति की प्रतिमाओं को पंडालों को भी रंग-बिरंगी रोशनी के साथ बप्पा की स्थापना के लिए सजाया गया। श्रद्धालु गणपति की मूर्ति के साथ सेल्फी लेते रहे। अगले दस दिनों तक धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। 25 सितंबर को गणपति का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

मराठा एसोसिएशन की ओर से मराठा समाज महाराष्ट्र से गणेश मूर्ति मंगाकर धूमधाम से शहर में शोभायात्रा निकालने के बाद सराफा बाजार स्थित पंडाल में स्थापित की गई। शोभायात्रा गांधी गंज के बाहर से प्रारंभ होकर अतरपुरा चौपला, पक्का बाग चौपला, चंडी रोड, मेरठ गेट पुलिस चौकी, सराफा बाजार होते हुए पापड़ वाली गली स्थित पंडाल में पहुंची। शोभायात्रा के दौरान भक्त ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी करते हुए भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। इस मौके पर राजू सावंत, गणेश पाटिल, वैभव, सागर सावंत, विनोद शिंदे आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आर्य नगर के लाल पार्क वाली गली में गणपति महोत्सव के प्रथम दिन भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, पंडित अजय पांडेय व शिवम शुक्ला ने शुभ अभिजीत मुहूर्त में भगवान गणपति की स्थापना मंत्रोच्चार के साथ कराया। प्रथम दिवस पर पूजन मुख्य यजमान मोक्ष शर्मा, महोत्सव संकल्प पूजन पंडित केसी पांडेय, अनुज अग्रवाल ने श्रद्धा के साथ किया। गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जयघोष की गूंज सुनाई दी। इस मौके पर शारदा शर्मा, पूनम शर्मा, कुसुम शर्मा, राधा अग्रवाल, हर्षित शर्मा, माधव शर्मा, शिल्पी अग्रवाल, कुमुद शर्मा, कृष्णा शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य नगर में तोताराम यादव के निवास पर गणपति बप्पा की स्थापना की गई। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के उद्घोष गूंजते रहे। इस मौके पर सनी यादव, भारती, पल्लवी, भूमिका, सुष्मिता, प्राची, शौर्य आदि मौजूद रहे। श्रीनगर में गणेश उत्सव सेवा समिति की ओर से गुरुद्वारे के पीछे वाली गली में गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, कलक्टर गंज स्थित सिद्धपीठ दक्षिणमुखी संकट मोचन हनुमान मंदिर में पंडाल सजाकर गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई। भक्तों ने गणपति के दर्शन कर आरती की।

गढ़ रोड पर गणपति बप्पा की शोभायात्रा में नृत्य करते मराठा समाज के लोग। संवाद

गढ़ रोड पर गणपति बप्पा की शोभायात्रा में नृत्य करते मराठा समाज के लोग। संवाद

गढ़ रोड पर गणपति बप्पा की शोभायात्रा में नृत्य करते मराठा समाज के लोग। संवाद

गढ़ रोड पर गणपति बप्पा की शोभायात्रा में नृत्य करते मराठा समाज के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed