फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   loot from two people

Hapur News: दो लोगों की पिटाई कर नकदी लूटने का आरोप

Mon, 17 Mar 2025 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 17 Mar 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
loot from two people
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के अलग-अलग स्थानों पर नगर पालिका के कर्मचारी समेत दो लोगों से लूट के मामले सामने आए हैं। घटना में नकदी और गले से चेन छीनने का आरोप लगा है। पीडि़त पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

घटना नंबर एक
नगर की महावीर कॉलोनी निवासी चांद मिया ने बताया कि उसे किसी युवक का फोन आया, जिसने बताया कि उनका बेटा आस मोहम्मद हापुड़ रोड पर बेहोश पड़ा हुआ है। जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे, जहां उनका बेटा घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसका उपचार कराया गया। होश में आने के बाद बेटे ने बताया कि नगर निवासी दो युवकों ने बेरहमी से उसकी पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गया। आरोपी उसके पास से 1500 रुपये की नकदी समेत चांदी की गले की चेन छीन कर ले गए है।
विज्ञापन

- घटना नंबर दो
नगर पालिका के पंप चालक गोपाल ने तहरीर देते हुए बताया कि दो मार्च को वह ड्यूटी पर था। तभी तीन लोग वहां आए और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ पिटाई करते हुए उसकी जेब सो 1500 रुपये की नकदी निकाल ली और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोप है कि पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीडि़त ने पालिका ईओ मुक्ता सिंह के माध्यम से पत्राचार कराते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -
दोनों मामलों में कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। प्रथमदृष्टया मामले आपसी विवाद को लेकर मारपीट के नजर आ रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।- स्तुति सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed