फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   loot from a lady

Hapur News: बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर नकदी और गहने लूटे

Tue, 03 Sep 2024 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 03 Sep 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
loot from a lady
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव जटपुरा में नकाबपोश बदमाशों ने महिला को घर में अकेली देख बंधक बनाकर नकदी और गहने लूट लिए। सीओ स्तुति सिंह और एसएचओ ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। हालांकि पीड़ित ने अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी हैं। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन


जटपुरा गांव निवासी जोगेंद्र सिंह तेवतिया वेव सिटी गाजियाबाद में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है, उसका इकलौता पुत्र गौरव राजनगर गाजियाबाद स्थित एक स्कूल में बस चालक है। जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उसकी पत्नी कमलेश बच्चों को स्कूल छोड़ने और बेटी पायल कोचिंग के लिए गई थी। घर पर पुत्रवधू महक अकेली थी। इसी बीच नकाबपोश दो बदमाश घर में घुस आए और महक की पिटाई कर बाथरूम में बंद कर दिया। बदमाशों ने कमरा में रखे संदूक से नकदी और गहने लूट लिए। सूचना मिलते ही सीओ और कोतवाल ने मौके पर पहुंच मामले की जानकारी की। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पीड़ित का मकान गली के आखिर में है, जहां पर घटना होना मुश्किल है। संदूक का ताला खुला है, टूटा नहीं है। गहने महक की सास और ननद के ही गए हैं। बार-बार कहे जाने के बावजूद भी अभी तक पीड़ित द्वारा तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी बिंदुओं को लेकर गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed