{"_id":"686d5620fd7a8e508e0291ef","slug":"loot-from-a-boy-hapur-news-c-306-1-gha1001-115987-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: लिफ्ट देने के बहाने युवक से नकदी व सामान लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: लिफ्ट देने के बहाने युवक से नकदी व सामान लूटा
Tue, 08 Jul 2025 11:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। लिफ्ट देकर युवक से लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित से बदमाशों ने 30 जून को डेबिट कार्ड का पासवर्ड पूछ खाते से नकदी भी निकाली थी।
जनपद लखीमपुर खीरी के थाना निघासन क्षेत्र के गांव मझलीपुरवा निवासी मुनेश कुमार भारती ने कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वह मेरठ के इंस्टीट्यूट में नौकरी करते हैं। 30 जून को वह अपने गांव जाने के लिए रोडवेज से गढ़ नगर पहुंचा। कोतवाली क्षेत्र में रात करीब डेढ़ बजे वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव अल्लाबख्शपुर के निकट टोल टैक्स के पास खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान मुरादाबाद की ओर जा रही कार उनके पास आकर रूकी। इसमें चालक के अलावा तीन व्यक्ति मौजूद थे। कार सवारों ने उनसे वहां खडे़ होने कारण पूछा, तो उन्होंने लखीमपुर खीरी जाने की बात कही। चालक ने उन्हें मुरादाबाद तक लिफ्ट देने के लिए कह दिया। गांव जाने की जल्दी में वह आरोपी और उसके साथी की बातों में आ गए और कार में सवार हो गए। ब्रजघाट गंगा पुल पार करने के बाद कार सवारों ने तमंचे और चाकू के बल पर उन्हें भयभीत कर लिया और उनका बैग छीन लिया। इसमें रखी साढे़ 11 हजार रुपये की नकदी, डेबिट कार्ड निकाल लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई भी की। इस दौरान आरोपी उन्हें जनपद अमरोहा के धनौरा क्षेत्र तक ले गए। जहां जान से मारने की धमकी देकर डेबिट कार्ड का पासवर्ड पूछा और खाते से 25 हजार रुपये निकाले। जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें थाना गजरौला क्षेत्र के तिगरी धाम के पास गंगा नदी के निकट हाथ-पैर बांधकर कार से बाहर फेंक दिया। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह वह अपने हाथ-पैर खोलकर सड़क तक पहुंचे। जहां पीआरडी के जवान को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और लिफ्ट लेने का स्थल गढ़ कोतवाली क्षेत्र का होने के कारण यहां तहरीर देने के लिए कहा। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टोल प्लाजा और हाईवे समेत अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की सुरागरसी की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।