फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Loans withdrawn from the accounts of 12 women by taking documents, bank agents harassing them

Hapur News: कागजात लेकर 12 महिलाओं के खाते से निकाला लोन, बैंक एजेंट कर रहे उत्पीड़न

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Loans withdrawn from the accounts of 12 women by taking documents, bank agents harassing them
कुछ जालसाजों ने मेहनत मजदूरी करने वाली 12 महिलाओं के धोखे से कागजात लेकर उनके नाम पर बैंक से ऋण निकाल लिया। अब बैंक के एजेंट रकम जमा करने के लिए महिलाओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। महिलाओं ने मामले में कार्रवाई के लिए थाना देहात में तहरीर दी है। पुलिस पूरे मालमे की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शिवचरणपुरा की भाग्यश्री, मोनिका, किशनगंज की रजनी, प्रेमवती, उमा सैनी, दीपा, गीता, अयोध्यापुरी की मुनेश देवी, अहाता सादक अली की नीलम, मीनाक्षी रोड़ की सविता, शीला और नवी करीम निवासी जोया ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वे सभी मेहनत मजदूरी और घरों में छाझू चौका का काम करती हैं। उनका चंडी रोड निवासी एक महिला व उसकी बहन कर सभी के घर काफी आना-जाना था। इन महिलाओं ने बताया कि उनकी बैंकों में अच्छी जान-पहचान है। वह महिलाओं को समूह लोन दिलाती हैं।
विज्ञापन

महिलाओं को रुपयों की जरूरत थी, इसलिए सभी ने दोनों बहनों को आधार कार्ड, पेन कार्ड, चेक और फोटो दे दिए। महिलाओं ने उन्हें एक फाइनेंंस बैंक के एजेंटों से भी मिलवाया। एजेंटों ने सभी से बैंक अकाउंट खोलने के फार्म पर हस्ताक्षर या अंगूठा लगवाया। इसके बाद लोन के कागजात पर हस्ताक्षर करवाने के लिए सभी को बैंक बुलाया। बैंक मैनेजर ने बताया कि एजेंट लोन की किस्तें घर-घर जाकर लेंगे। हस्ताक्षर के बाद एजेंटों ने कहा कि लोन पास होते ही उन्हें सूचना दे दी जाएगी। बाद में महिलाओं को बताया कि उनके लोन रिजेक्ट हो चुका है। इसी बीच दोनों बहनों ने शादी में जाने की बात कहकर पीड़ित गीता से उसके सोने के कुंडल भी ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने बताया कि कुछ दिन पहले एजेंट उनके घर आए और लोन की किस्तें मांगीं तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। अब एजेंट उनसे ऋण लेने की बात कहकर उत्पीड़न कर रहे हैं। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed