{"_id":"65bd2e21e9eef39a210dc806","slug":"load-increase-of-transformer-hapur-news-c-135-1-hpr1002-107321-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्रांसफार्मरों की बढ़ेगी क्षमता, ओवरलोड से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्रांसफार्मरों की बढ़ेगी क्षमता, ओवरलोड से मिलेगी राहत
Fri, 02 Feb 2024 11:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। गर्मियों में हापुड़ के 40 हजार उपभोक्ताओं को भरपूर सप्लाई मिलेगी। ओवर लोडिंग खत्म करने के लिए 120 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य शुरू हो गया है। पटना मुरादपुर बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र में 250 केवीए क्षमता के चार ट्रांसफार्मर हटाकर उनके स्थान पर 400 केवीए के लगाए गए। हालांकि इस दौरान 12 से अधिक मोहल्लों में सप्लाई बाधित रही।
ऊर्जीकरण पर ऊर्जा निगम का जोर है, इसके लिए रिवैंप, बिजनेस प्लान जैसी योजनाएं चल रही हैं। गर्मियों में अक्सर लोगों को ओवर लोडिंग की समस्या झेलनी पड़ती है, इससे ट्रांसफार्मर भी फुंक जाते हैं। निगम के पास वैकल्पिक सुविधा नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए अब ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने शहर के 120 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का निर्णय लिया है। तमाम प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शुक्रवार को पटना मुरादपुर बिजलीघर से जुड़े इलाके में गढ़ रोड, मिनाक्षी रोड पर पुराने ट्रांसफार्मरों को हटाकर उनके स्थान पर उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए गए।
गांवों की सप्लाई में होगा सुधार
गांवों में आबादी और जंगल के फीडर अलग अलग बनाने का कार्य 95 फीसदी पूरा हो चुका है। ऐसे में आबादी की सप्लाई में सुधार होगा। ओवर लोडिंग और फाल्ट की समस्या भी कम होगी।
विज्ञापन
इस तरह होगी क्षमता वृद्धि
कितनी से कितनी संख्या
100 केवीए 250 केवीए 62
250 केवीए 400 केवीए 28
400 केवीए 630 केवीए 10
तीन वर्ष में फुंके ट्रांसफार्मरों की स्थिति
वर्ष फुंके ट्रांसफार्मर
2021 3066
2022 2655
2023 1811
कोट-जिले में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य शुरू हो गया है। जर्जर तारों की बदली भी कराई जा रही है। गर्मियों में ओवर लोडिंग की समस्या नहीं रहेगी, भरपूर सप्लाई मिल सकेगी।-- यूके सिंह, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
ऊर्जीकरण पर ऊर्जा निगम का जोर है, इसके लिए रिवैंप, बिजनेस प्लान जैसी योजनाएं चल रही हैं। गर्मियों में अक्सर लोगों को ओवर लोडिंग की समस्या झेलनी पड़ती है, इससे ट्रांसफार्मर भी फुंक जाते हैं। निगम के पास वैकल्पिक सुविधा नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए अब ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने शहर के 120 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का निर्णय लिया है। तमाम प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शुक्रवार को पटना मुरादपुर बिजलीघर से जुड़े इलाके में गढ़ रोड, मिनाक्षी रोड पर पुराने ट्रांसफार्मरों को हटाकर उनके स्थान पर उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए गए।
विज्ञापन
गांवों की सप्लाई में होगा सुधार
गांवों में आबादी और जंगल के फीडर अलग अलग बनाने का कार्य 95 फीसदी पूरा हो चुका है। ऐसे में आबादी की सप्लाई में सुधार होगा। ओवर लोडिंग और फाल्ट की समस्या भी कम होगी।
विज्ञापन
इस तरह होगी क्षमता वृद्धि
कितनी से कितनी संख्या
100 केवीए 250 केवीए 62
250 केवीए 400 केवीए 28
400 केवीए 630 केवीए 10
तीन वर्ष में फुंके ट्रांसफार्मरों की स्थिति
वर्ष फुंके ट्रांसफार्मर
2021 3066
2022 2655
2023 1811
कोट-जिले में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य शुरू हो गया है। जर्जर तारों की बदली भी कराई जा रही है। गर्मियों में ओवर लोडिंग की समस्या नहीं रहेगी, भरपूर सप्लाई मिल सकेगी।