फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   lineman and his brothers beat up Thar rider and also broke car in hapur

थार को बना दिया कबाड़: हासिम की बाइक हो गई थी कार से टच, भाइयों ने भूरा को घेरकर बुरी तरफ से पीटा; देखें Video

Tue, 05 Aug 2025 09:24 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हाफिजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हाफिजपुर Published by: विकास कुमार Updated Tue, 05 Aug 2025 09:24 PM IST
सार

कार चालक के साथ युवकों ने जमकर पिटाई करते हुए कार में तोड़फोड़ कर दी। मारपीट की सूचना मिलते ही हाफिजपुर थाना प्रभारी आशीष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह कार चालक को बचाकर उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
lineman and his brothers beat up Thar rider and also broke car in hapur
थार सवार की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित हाफिजपुर थाना क्षेत्र में गांव बड़ौदा सिहानी में आपसी विवाद में थार कार सवार एक व्यक्ति को कुछ भाइयों ने घेरकर जमकर पीटा। इस दौरान उसकी कार को भी लाठी डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव बड़ौदा सिहानी निवासी हासिम विद्युत निगम में संविदा पर लाइनमैन है। बताया गया कि मंगलवार को हासिम टीम के साथ कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव बझैड़ा में बिजली चेकिंग के लिए गया था। जहां ग्रामीणों ने टीम का विरोध कर दिया और टीम को वापस लौटना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइनमैन हासिम भी बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहा था। इसी बीच गांव बझैड़ा निवासी भूरा अपनी थार गाड़ी से जा रहा था। गांव बडौदा सिहानी में दोनों का आमना सामना हो गया। लाइनमैन हासिम ने बाइक में टक्कर की बात कहते हुए भूरा की कार को रोक लिया और अपने भाइयों को मौके पर बुला लिया।

विज्ञापन

आरोप है कि हासिम और उसके भाइयों ने कार को घेरकर रोक लिया। कार चालक के साथ युवकों ने जमकर पिटाई करते हुए कार में तोड़फोड़ कर दी। मारपीट की सूचना मिलते ही हाफिजपुर थाना प्रभारी आशीष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह कार चालक को बचाकर उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर घटना का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed