{"_id":"6324c25759f85144ed79ee3d","slug":"light-cut-news-hapur-news-gbd2445985139","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा की बिजली आपूर्ति काटने के मामले में फंस सकते हैं अधिशासी अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा की बिजली आपूर्ति काटने के मामले में फंस सकते हैं अधिशासी अभियंता
सार
टोल प्लाजा की बिजली आपूर्ति काटने के मामले में फंस सकते हैं अधिशासी अभियंताहापुड़।बुलंदशहर रोड स्थित कुराना टोल प्लाजा की बिजली आपूर्ति काटने के मामले में अधिशासी अभियंता पिलखुवा फंस सकते हैं।इस प्रकरण में एमडी ने अधीक्षण अभियंता को मामले की जांच सौंपी थी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोल प्लाजा की बिजली आपूर्ति काटने के मामले में फंस सकते हैं अधिशासी अभियंता
हापुड़। बुलंदशहर रोड स्थित कुराना टोल प्लाजा की बिजली आपूर्ति काटने के मामले में अधिशासी अभियंता पिलखुवा फंस सकते हैं। अधीक्षण अभियंता ने दो पेज की जांच रिपोर्ट, एमडी को प्रेषित कर दी है। गोपनीय रिपोर्ट का हवाला देकर, एसई ने कुछ बताने से इंकार किया है। हालांकि इतना जरूर बताया है कि टोल प्लाजा पर ऊर्जा निगम की कोई बकायेदारी नहीं थी।
12 सितंबर को अधिशासी अभियंता पिलखुवा भूपेंद्र सिंह अपनी कार से बुलंदशहर रोड होते हुए गुलावठी की ओर जा रहे थे। वीआईपी लाइन से उन्हें निकलने नहीं दिया गया, टोल वसूली के बाद ही उनकी गाड़ी निकलने दी गई। टोल प्लाजा के प्रबंधक ने आरोप लगाया था कि इसी से आक्रोशित होकर अधिशासी अभियंता ने प्लाजा की लाइट कटवा दी थी।
इस पर टोल कर्मियों ने हंगामा किया, मामला उसी रात एमडी कार्यालय तक पहुंच गया। रात में ही टोल प्लाजा की सप्लाई चालू करा दी गई। बताया गया था कि फाल्ट के कारण बिजली गुल हो गई है। इस प्रकरण में एमडी ने अधीक्षण अभियंता को मामले की जांच सौंपी थी। एसई ने दो पेज की जांच रिपोर्ट तैयार कर, एमडी को प्रेषित कर दी है। एसई ने सिर्फ इतना ही बताया है कि टोल प्लाजा पर ऊर्जा निगम की कोई बकायेदारी नहीं थी।
विज्ञापन
भेज दी है जांच रिपोर्ट, ऊपर से ही होगी कार्रवाई
टोल प्लाजा की बिजली काटने के मामले में रिपोर्ट एमडी को भेज दी गई है। टोल प्लाजा पर ऊर्जा निगम की कोई बकायेदारी नहीं थी। रिपोर्ट के आधार पर उच्चाधिकारी ही कार्रवाई करेंगे।
यूके सिंह, अधीक्षण अभियंता।