फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Lecturer exam today at nine examination centers in the district

Hapur News: जिले के नौ परीक्षा केंद्र पर प्रवक्ता परीक्षा आज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Lecturer exam today at nine examination centers in the district
हापुड़। जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर आज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए प्रवक्ता पद की भर्ती परीक्षा होगी। इन केंद्रों पर एक ही पाली में 3790 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। ऑनलाइन मीटिंग में एडीएम संदीप कुमार ने प्रभारी डीआईओएस, केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट को नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले के नौ केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी से लैस हैं। परीक्षा केंद्र के बाहर 100 मीटर दूरी तक कोई फोटो स्टेट या अन्य दुकानें भी नहीं खुलेंगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश के दौरान स्क्रीनिंग व बायोमेट्रिक प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

केंद्र पर आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसी चीजें भी प्रतिबंधित रहेंगी। प्रवेश पत्र के साथ कोई आईडी भी अनिवार्य रूप से साथ रखनी होगी।
सीसीटीवी की निगरानी में होने वाली परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा कराने के लिए आयोग से पर्यवेक्षक भी पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम संदीप कुमार ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायकों को परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय सहित अन्य सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए। डीएम कविता मीना ने भी परीक्षा केंद्रों किया और लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

प्रभारी डीआईओएस डॉ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे के बीच परीक्षा होगी। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गई है।
---
-इन केंद्रों पर होगी परीक्षा-
परीक्षा केंद्र परीक्षार्थी
एकेपी इंटर कॉलेज 480
सीटीसी इंटर कॉलेज 480
दीवान इंटर कॉलेज 480
मारवाड़ इंटर कॉलेज 384
एसएसवी इंटर कॉलेज 384
सर्वोदय इंटर कॉलेज 384
श्रीचंडी विद्यालय 384
श्रीजैन कन्या पाठशाला 384
श्रीशांति स्वरूप कृषि इंटर 430
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed