Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   greater noida sumit murder engagement ceremony land dispute

सगाई समारोह में खूनी खेल: भाइयों ने ही पीट-पीटकर सुमित को मार डाला, हत्या के पीछे सामने आई ये वजह

Mon, 16 Nov 2026 04:31 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली। Published by: विकास कुमार Updated Mon, 16 Nov 2026 04:31 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के हबीबपुर डेयरी में सगाई समारोह के दौरान हापुड़ निवासी 35 वर्षीय सुमित की मारपीट में मौत हो गई। मृतक के भाई ने चचेरे भाई और बुआ के दो बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार के बीच 700 गज जमीन को लेकर पुराना विवाद बताया जा रहा है। पुलिस को अभी तहरीर मिलने का इंतजार है।

विज्ञापन
greater noida sumit murder engagement ceremony land dispute
मृतक सुमित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बिरसिंहपुर निवासी 35 वर्षीय युवक की ग्रेटर नोएडा में सगाई समारोह के दौरान पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप युवक के चचेरे भाई और उसकी बुआ के दो बेटों पर लगा है। बताया जा रहा है कि पैतृक गांव में करीब 700 गज जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा था। घटना के बाद युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर पैतृक गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची सिंभावली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Trending Videos

नोएडा में ड्राइवर था सुमित
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बिरसिंहपुर निवासी रोहित ने बताया कि उसका बड़ा भाई सुमित अपने परिवार के साथ सेक्टर जूहु-2, ब्लॉक डी, थाना दादरी, नोएडा गौतमबुद्धनगर में रहता था। सुमित नोएडा की एक कंपनी में गाड़ी चालक के रूप में काम करता था और इसी से अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी बुआ के बेटे की सगाई में गया था सुमित
रोहित के अनुसार, रविवार को सुमित अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा के हबीबपुर डेयरी, चौगानपुर स्थित एक कार्यक्रम स्थल पर अपनी छोटी बुआ के बेटे के सगाई समारोह में शामिल होने गया था। समारोह में उसकी बड़ी बुआ के दोनों बेटे और चचेरा भाई भी मौजूद थे। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज से मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान सुमित के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

700 गज जमीन के विवाद में हुई हत्या
परिजन घायल सुमित को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद परिजन शव लेकर उसके पैतृक गांव बिरसिंहपुर पहुंच गए। मृतक के भाई रोहित ने आरोप लगाया कि गांव में करीब 700 गज घेर की जमीन को लेकर उनके परिवार का चाचा के परिवार से पुराना विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते चचेरे भाई ने बुआ के दोनों बेटों के साथ मिलकर उसके भाई की पीट-पीटकर हत्या कर ने का आरोप लगाया है।

सीओ ने बताया नोएडा में हुई घटना
सीओ गढ़ राहुल यादव ने बताया कि घटना नोएडा क्षेत्र में हुई है। सिंभावली पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और शव का पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई की। घटना की जानकारी संबंधित थाने को दे दी गई है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed