{"_id":"6675b617627131cf14093dff","slug":"leapord-seen-in-jungle-hapur-news-c-306-1-gha1001-107651-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हशुपुर-अक्खापुर के जंगल में दिखा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हशुपुर-अक्खापुर के जंगल में दिखा तेंदुआ
Fri, 21 Jun 2024 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 21 Jun 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। शुक्रवार की देर शाम गांव हशुपुर और अक्खापुर की सीमा के निकट जंगल मे ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ। जिसके चलते आसपास के गांवों के लोगों में दहशत बनी हुई है। वहीं वन विभाग मामले की जानकारी से इन्कार कर रहा है।
गांव अक्खापुर के ग्रामीणों को देर शाम खेतों ने निकल कर आता हुआ एक तेंदुआ दिखाई दिया, जिसे देखकर ग्रामीण डर गए। जो शोर मचाते हुए वहां से भाग निकले, वहीं तेंदुआ भी एक खेत से निकलकर दूसरे में जा छिपा। ग्रामीणों को तेंदुआ दिखने से संंबंधित सूचना सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई।
पहले भी दिख चुके हैं तेंदुए
25 अप्रैल को गांव चित्तौड़ा-सालारपुर के जंगल में खेतों पर काम कर रहे किसानों पर हमला कर तेंदुए ने घायल कर दिया था। इसके अलावा सालारपुर, चांदनेर, डहरा कुटी समेत सिंभावली क्षेत्र के गांव हरौड़ा, भरना के जंगल और आबादी के निकट तेंदुए दिखाई दे चुके हैं। जिसे लेकर ग्रामीणों ने बार-बार वन विभाग को सूचना भी दी हैं, लेकिन महज खानापूर्ति की गई। अभी तक एक भी स्थान पर तेंदुए को पकडऩे में वन विभाग कामयाब नहीं हो सका है।
विज्ञापन
अफवाहों पर ध्यान न दें, सावधानी बरतें
वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह का कहना है कि अभी तक जिन भी स्थानों पर तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली है, उन सभी स्थानों पर लगातार कई दिनों तक कांबिंग कराई गई है। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका है। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहीं अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की भी अपील लोगों से की है। रेंजर का कहना है कि किसान जंगल में जाने के दौरान सावधानी बरतें। हशुपुर-अक्खापुर के जंगल में भी टीम भेजकर कांबिंग कराई जाएगी।