फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   leapord seen in jungle

Hapur News: जंगल में घूम रहा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 06 May 2024 11:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 06 May 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
leapord seen in jungle
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र में लगातार घूम रहा तेंदुआ अभी तक भी वन विभाग की पकड़ से दूर है। कटीरा के बाद रविवार की रात जखेड़ा रहमतपुर, सलोनी की मढ़ैया में तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत बढ़ रही है। तेंदुए को देखकर किसानों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


25 अप्रैल को गांव चित्तौड़ा के जंगल में हमला कर तीन किसानों को घायल करने वाला तेंदुआ निरंतर क्षेत्र में दहशत का सबब बना हुआ है। किसानों को रोजाना जंगल में पशुओं का चारा लेने के लिए एकत्र होकर जाना पड़ रहा है। वहीं फसलों की देखभाल के लिए किसान अकेले जंगल में जाने से कतरा रहे हैं। रविवार की रात जखेड़ा रहमतपुर और सलोनी की मंढैय़ा में किसानों को तेंदुआ बाग में दिखाई दिया। जिससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाकियू युवा मंडल अध्यक्ष जीते चौहान का कहना है कि जंगलों में तेंदुआ पशुओं को अपना आहार बना रहा है। जो एक बार किसानों पर हमला कर चुका है। ऐसे में संभव है कि दोबारा हमला कर लोगों को घायल कर दे। लेकिन वन विभाग की टीम इतना लंबा समय बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग लगा पाने में नाकाम रही है। जबकि विभाग के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है। यदि जल्द तेंदुआ नहीं पकड़ा गया, तो किसान डीएफओ कार्यालय का घेराव कर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह का कहना है कि विभाग की टीमें लगातार जंगलों में तेंदुए की तलाश में कांबिंग कर रही हैं। लेकिन वह एक स्थान पर अधिक समय के लिए रूक नहीं रहा है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed