फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   leapord seen in badarkha

Hapur News: बदरखा में दिखा तेंदुआ, वन विभाग बता रहा फिशिंग कैट

Thu, 27 Jul 2023 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 27 Jul 2023 09:57 PM IST
विज्ञापन
leapord seen in badarkha
गढमुक्तेश्वर। गांव बदरखा में रजवाहे की तरफ खेतों में घूम रहा तेंदुआ बुधवार की रात मुख्य रास्ते पर पहुंच गया। जिसकी जानकारी मिलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने खेतों और जंगलों में काफी तलाशा, लेकिन तेंदुआ नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


ग्राम निवासी डॉ. जाबिर अली ने बताया कि बुधवार की रात वह खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी बीच रजवाहे की तरफ से एक तेंदुआ आता दिखाई दिया, जो शकील के खेत से गांव के मुख्य रास्ते पर आ रहा था। सूचना मिलने पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। लेकिन इस बीच तेंदुआ तालाब की तरफ चला गया। अंधेरा होने के कारण फिर तेंदुए का पता नहीं लग पाया। ग्रामीणों ने खेत और जंगलों में तलाश की लेकिन वह नहीं मिल पाया। जाबिर ने बताया कि तेंदुआ गांव में रहीश के मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। लेकिन वन विभाग के अधिकारी इस तरफ बिल्कुल भी गौर नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से लगातार गश्त की मांग करते हुए पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन


वनक्षेत्राधिकारी करन सिंह का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटैज में देखा गया है, गांव में कोई जंगली जानवर या फिशिंग कैट हो सकती है। लेकिन तेंदुआ नहीं है। उसके बावजूद भी लगातार गांव मेें गश्त कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed