{"_id":"66fed05b5a8cdf025f0c72dc","slug":"leapord-found-in-udaipur-hapur-news-c-135-1-hpr1001-115541-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: उदयपुर के जंगल में दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: उदयपुर के जंगल में दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
Thu, 03 Oct 2024 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 03 Oct 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर के जंगल में पिछले कुछ दिनों से लगातार ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दे रहा है। कुछ कार सवारों द्वारा रात में तेंदुए का वीडियो बनाने का दावा किया गया है, जो वायरल हो रहा है। ऐसे में जहां ग्रामीण तेंदुए के डर से खेतों को जाने से डर रहे हैं वहीं बच्चे भी दहशत है।
उदयपुर-हाजीपुर के गांव प्रधान कुंवरपाल सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर गांव निवासी सचिन अपने खेतों पर सिंचाई कर रहा था। सिंचाई के दौरान ही उसे पड़ोस के खेतों में तेंदुआ दिखाई दिया। वहीं गांव के ग्रामीण जालेंद्र ने भी बुधवार को अपने खेतों के पास तेंदुआ देखा। ग्रामीण सुनील शर्मा की पत्नी रेनू ने भी तेंदुआ देखे जाने के बारे में बताया है। इसके साथ ही गांव के ही कुछ युवकों द्वारा तीन दिन पहले रात का तेंदुए का वीडियो बनाने का दावा किया जा रहा है।
कुल मिलाकर आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की दहशत से ग्रामीण परेशान हैं। स्थिति यह है कि स्कूल के बच्चे भी स्कूल पढऩे नहीं जा रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच करने के बाद ही कुछ कहने की बात कही है।