फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   leapord dint find

Hapur News: दूसरे दिन भी दौताई में नहीं मिला तेंदुए का सुराग

Sun, 19 Jan 2025 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 19 Jan 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
leapord dint find
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव दौताई के जंगल में शनिवार की शाम किसानों को दो तेंदुए दिखाई दिए, लेकिन दूसरे दिन भी तेंदुओं का कोई सुराग नहीं लग सका है। इस कारण दौताई के अलावा आसपास के आधा दर्जन से भी अधिक गांवों के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


निवासी राशिद प्रधान के खेत पर उनके तहेरे भाई आमिर को खेत से निकल कर सामने आए दो तेंदुए दिखाई दिए, जो चकमार्ग से गुजरते हुए पड़ोसी गांव मानकचौक के जंगल की तरफ चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को शनिवार को ही सूचना दी गई, लेकिन कोई भी अधिकारी और कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा। दौताई के आसपास पौपाई, मानकचौक, हशुपुर, अक्खापुर के साथ ही करीब आधा दर्जन गांवों के किसान और ग्रामीण भयभीत हैं, जो तेंदुओं के भय से खेतों पर जाने से भी डर रहे हैं। लेकिन वन विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने में ढिलाई बरत रहे हैं। जिसका खामियाजा कभी भी आम लोगों को चुकाना पड़ सकता है।
विज्ञापन


दौताई के जंगल में तेंदुए दिखने की सूचना पर रविवार को विभाग की टीम भेजकर कांबिंग कराई गई। इसके अलावा मानकचौक के जंगलों में भी तेंदुओं की तलाश कराई गई है। विभाग की टीम को कहीं पर भी तेंदुए के पंजों के निशान नहीं मिले हैं। - करन सिंह, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed