फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   lashkar-e-taiba threatened to blow up hapur railway station

अलर्ट: लश्कर-ए-तैयबा ने दी आधा दर्जन रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

Sun, 31 Oct 2021 09:55 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 31 Oct 2021 09:55 PM IST
सार

स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह को शनिवार को डाक के माध्यम से एक पत्र प्राप्त हुआ। पत्र को खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के अज्ञात कमांडर के नाम से लिखे गए पत्र में हापुड़ समेत खुर्जा, फिरोजाबाद समेत करीब आधा दर्जन रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। 

विज्ञापन
lashkar-e-taiba threatened to blow up hapur railway station
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी ने सघन चेकिंग अभियान चलाया - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रमुख रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद जिले की पुलिस भी हाई अलर्ट पर आ गई। शनिवार शाम हापुड़ स्टेशन अधीक्षक को डाक द्वारा आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से यह पत्र प्राप्त हुआ था। पत्र मिलने के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। रविवार को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। डॉग स्क्वायड भी मौजूद रहा।

विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह को शनिवार को डाक के माध्यम से एक पत्र प्राप्त हुआ। पत्र को खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के अज्ञात कमांडर के नाम से लिखे गए पत्र में हापुड़ समेत खुर्जा, फिरोजाबाद समेत करीब आधा दर्जन रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। कुछ धार्मिक स्थलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक ने आनन-फानन में इस पत्र की सूचना एसपी हापुड़ सहित रेलवे हेडक्वार्टर, आरपीएफ, जीआरपी को दी। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। रविवार शाम डॉग स्क्वायड के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरपीएफ और जीआरपी के साथ स्टेशन पर संदिग्ध लोगों, सामान और वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा और सीओ वैभव पांडेय के अलावा रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) कमांडर नरेंद्र कुमार और जीआरपी प्रभारी नीरज त्यागी मौजूद रहे। लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया गया।


एसपी दीपक भूकर ने बताया कि स्टेशन पर धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है, इसे गंभीरता से लिया जा रहा है, हालांकि यह किसी शरारती तत्व की हरकत लग रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed