फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   lady protest

Hapur News: लूट की शिकायत करने पर महिलाओं ने किया हंगामा

Tue, 18 Mar 2025 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 18 Mar 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
lady protest
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र में दो युवकों की पिटाई कर नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने नामजद युवक को हिरासत में लिया। इसको लेकर युवक के मोहल्ले की दर्जनों महिलाएं कोतवाली पहुंच गई और शिकायतकर्ता पर झूठा आरोप लगाते हुए अभद्रता करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


नगर निवासी चांद मियां ने बेटे के साथ पिटाई कर 15 सौ रुपये की नकदी छीनने का आरोप लगाते हुए दो लोगों को नामजद कर कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने रेलवे रोड निवासी युवक को हिरासत में ले लिया। युवक को हिरासत में लिए जाने की सूचना पर उसके परिजन और आस-पड़ोस में रहने वाली आधा दर्जन से अधिक महिलाएं कोतवाली पहुंच गईं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि होली के दिन शिकायतकर्ता शराब के नशे में था और वहां पर रंग खेल रही महिलाओं के बीच में पहुंच कर नृत्य करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज शुरू कर दी, इस दौरान शराब के नशे में होने के कारण वह गिर गया और घायल हो गया। महिलाओं का आरोप है कि शिकायतकर्ता खुद अपराधी है जो कई संगीन अपराध में जेल जा चुका है। कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उसके बाद महिलाएं वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed