फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   lady found dead

Hapur News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, गले पर मिले रस्सी के निशान

Thu, 10 Jul 2025 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 10 Jul 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
lady found dead
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र मोहल्ला प्रहलादनगर स्थित किराए के मकान में बृहस्पतिवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आठ माह पहले ही विवाहिता की शादी हुई थी। मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा कर ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली के भजनपुरा दयालपुर निवासी विक्रम उर्फ बिट्टू ने बताया कि 29 नवंबर 2024 को उन्होंने अपनी बहन खुशबू (21) की शादी थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी दिपांशु के साथ की थी। बताया जा रहा है कि दोनों की यह लव मैरिज थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज दिया था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति, ससुर, सास व ननद दहेज में अतिरिक्त मांगकर उनकी बहन का उत्पीड़न करने लगे थे। इसके कारण उनकी बहन के घर में विवाद होने लगा था।
विज्ञापन

करीब तीन चार माह पहले पति दिपांशु उनकी बहन को लेकर गढ़ रोड स्थित मोहल्ला प्रहलादनगर निवासी अपने दोस्त के मकान में रह रहा था। पिछले 20 दिन पहले उनकी बहन मायके आई थी। आठ जुलाई की रात दिपांशु उनके घर पहुंचा और उनकी बहन के साथ मारपीट की थी। उनके समझाने पर दिपांशु नौ जुलाई की सुबह उनकी बहन को लेकर प्रहलादनगर आ गया था। यहां पहुंचने पर बहन ने फोन पर दिपांशु द्वारा दहेज की मांग कर उसके साथ मारपीट करने की बात उनसे कही थी। बृहस्पतिवार की सुबह भी उनकी बहन ने मारपीट की बात कही थी। इसके बाद साढ़े 11 व 12 बजे पति के दोस्त ने उनकी बहन की मौत होने की सूचना उन्हें दी थी। सूचना पर वह परिजनों के साथ गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनकी बहन के गले पर रस्सी के निशान भी थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मायके पक्ष की तरफ से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिता की मौत के बाद दोनों भाइयों ने की थी खुशबू की शादी
मृतका के भाई विक्रम ने बताया कि तीन वर्ष पहले उनके पिता भंवर सिंह की मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी सबसे छोटी बहन खुशबू की शादी की जिम्मेदारी उनपर व उनके भाई पर आ गई थी। उनकी बहन का यह प्रेम विवाह था। दोनों पक्ष के लोगों ने आपसी सहमति से इसे अरेंज कर लिया था। खुशबू की मौत पर मां ऊषा देवी, बड़े भाई लोकेश, बड़ी बहन, छोटे भाई विक्रम उर्फ बिट्टू का रो रोकर बुरा हाल था।



पति पर किसी अन्य लड़की से संबंध का लगाया आरोप
मृतका के भाई विक्रम ने बताया कि उनकी बहन ने उन्हें बताया था कि पति दिपांशु के शादी से पहले किसी अन्य लड़की से संबंध थे। बहन से शादी होने के बाद पति ने कुछ दिनों तक इस मामले को दबाकर रखा था। लेकिन बाद में वह उजागर हो गए थे। उनकी बहन पति से इसका विरोध करती थी। इस पर ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांगकर उनकी बहन का उत्पीड़न करते थे।




जुलाई 2024 में दोनों में हुआ था प्रेम संबंध
भाई विक्रम ने बताया कि उनकी बहन खुशबू दिल्ली में एक क्लीनिक पर कार्य करती थीं। पति दिपांशु गुरुग्राम में एटीएम में रुपये डालने का कार्य करता था। इसी बीच दिल्ली में दोनों की मुलाकात हुई और प्रेम संबंध हो गए। उनकी बहन ने दिपांशु के बारे में उन्हें भी बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed