{"_id":"66157801f0f506031b069150","slug":"lady-died-in-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109422-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो बाइकों की भिंड़त में पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो बाइकों की भिंड़त में पत्नी की मौत, पति घायल
Tue, 09 Apr 2024 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 09 Apr 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के हाईवे-9 बाईपास स्थित सबली-रामपुर गांव के पास दो बाइकों में जोरदार भिंड़त हो गई। इसमें बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने पत्नी को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
जिला बुलंदशहर थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव तिबड़ा निवासी भूपेंद्र हुड्डा ने बताया कि चार अप्रैल दोपहर करीब चार बजे वह अपनी पत्नी मीना के साथ बाइक पर सवार होकर दिल्ली से घर लौट रहा था। जैसे ही दोनों एनएच-9 स्थित सबली-रामपुर गांव के पास पहुंचे तो उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गई। इस दौरान वह व उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दंपती को नगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। पत्नी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी पत्नी मीना की मौत हो गई। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत पुलिस से की।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर बाइक सवार अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नंबर के आधार पर जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।