{"_id":"64ce837ec40e2febc50a6896","slug":"lady-died-hapur-news-c-138-1-pkw1001-356-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
Sat, 05 Aug 2023 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 05 Aug 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। संदिग्ध परिस्थितियों में चार दिन पूर्व हुई युवती की मौत का मामला परिजनों के गले की फांस बनता जा रहा है। मृतका के मामा ने सौतेली मां और पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल और आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराकर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
थानांतर्गत क्षेत्र के गांव कांवी निवासी एक युवती की गत दो अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि परिजनों ने मृतका के अध जले शव को टैंपू में ले जाकर कहीं नहर में भी फैंका था। मामले में मृतका के मामा गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के गांव मिशल गढ़ी निवासी विनोद कुमार ने युवती की सौतेली मां, पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या कर, साक्ष्य मिटाने के लिए शव का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाते हुए आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, अभी तक की जांच में युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे है।