फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   lady died

Hapur News: संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 18 Apr 2025 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 18 Apr 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
lady died
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में नवविवाहिता शिवानी (24) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका का शव कमरे की खिड़की के सहारे चुन्नी के फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने सुनियोजित तरीके से हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जनपद गौतमबुद्धनगर की एनटीपीसी दादरी, ऊंचा अमीरपुर निवासी शिवानी की शादी वर्ष 2023 में सिखेड़ा निवासी मोनू कुमार से हुई थी। मोनू पिलखुवा में ऑटोमोबाइल्स की दुकान करता है। शुक्रवार को शिवानी के परिवार को सूचना मिली कि उसने कमरे की खिड़की सहारे चुन्नी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

खबर मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे । परिजनों ने आत्महत्या की बात को नकारते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। शिवानी के ताऊ के बेटे कृष्णा ने बताया कि शिवानी का शव बरामदे में पड़ा मिला और उसके गले में रस्सी के गहरे निशान थे। उन्होंने दावा किया कि उसने आत्महत्या नहीं, बल्कि उसकी साजिशन हत्या की गई है। परिजनों ने पति मोनू समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर मानसिक प्रताड़ना और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। मृतका अपने पीछे 10 माह का पुत्र छोड़ गई है। जबकि ससुराल पक्ष मौके से फरार हो गया है। मृतका के परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दंपती में गृहकलेश की जानकारी सामने आई थीं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed