{"_id":"660a6b7c6c2968c23408a03f","slug":"lady-dead-body-dint-recognised-hapur-news-c-306-1-gha1001-105841-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: महिला के शव की नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: महिला के शव की नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा
Mon, 01 Apr 2024 01:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:38 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर में 10 दिन पूर्व रजवाहे में मिले महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने महिला की हत्या कर शव को रजवाहे में फेंकने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने सोशल मीडिया समेत आसपास के जनपदों की पुलिस से मृतका की शिनाख्त कराने की अपील की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद ने बताया कि 19 जनवरी को पुलिस गश्त के दौरान गांव आलमनगर निवासी सत्यनारायण सिंह ने गांव के निकट शिव मंदिर के सामने से गुजर रहे रजवाहे में एक महिला का शव होने की सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रजवाहे से शव को बाहर निकाला। महिला के शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या कर शव को छिपाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त करने के लिए आसपास के जनपदों की पुलिस से संपर्क किया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी शिनाख्त करने की अपील की गई है।