फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   lady came to police station

Hapur News: पति को खोजते हुए इकलेंडी पहुंची हरियाणा निवासी महिला

Wed, 07 Jun 2023 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 07 Jun 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
lady came to police station
धौलाना। हरियाणा निवासी एक विवाहिता अपने पति को तलाशते हुए क्षेत्र के गांव इकलेंडी में पहुंंच गई। लेकिन युवक ने उसे अपनाने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद महिला बच्चे के साथ थाने पहुंच गई। थाने में हुए समझौते में युवक महिला को पत्नी के रूप में स्वीकार करने के लिए राजी हो गया। हालांकि, दोनों का धर्म अलग-अलग होने के कारण थाने पर काफी हंगामा हुआ।
विज्ञापन

गांव इकलेंडी पहुंची महिला ने बताया कि गांव का एक युवक हरियाणा में एक कंपनी में नौकरी करता था। दूसरे संप्रदाय के युवक से उसकी मुलाकात हुई। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया और दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद युवक उसे गर्भवती अवस्था में छोड़कर अपने गांव आ गया। इस संबंध में उसने थाना सोनीपत में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

लंबे समय तक इंतजार करने के बाद जब पति उसके पास नहीं पहुंचा तो वह खोजती हुई उसके गांव पहुंच गई। जहां उसके परिवार वालों ने उसे अपनाने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद उसने मामले की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और कार्रवाई करते हुए शांति भंग की धाराओं में पाबंद कर दिया। कार्रवाई के बाद अब युवक ने गलती स्वीकार करते हुए विवाहिता और उसके बच्चे को अपनाने की बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपूरपुर थाना प्रभारी कैलाश चंद शर्मा का कहना है कि महिला ने युवक के साथ शादी के फोटो व अन्य साक्ष्य दिखाए हैंं। जिसके आधार पर पूछताछ में युवक ने भी शादी स्वीकार की है। फिलहाल उसका शांतिभंग में चालान किया गया है। उसने महिला को साथ लाने के लिए कुछ समय मांगा है, जिसके बाद महिला वापस अपने घर लौट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed