फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ladies health

Hapur News: खून की कमी से गिर रही प्रतिरोधक क्षमता

Thu, 27 Feb 2025 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 27 Feb 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
ladies health
हापुड़। भोजन में पौष्टिकता दूर होने से मरीजों में खून की कमी हो रही है। जिसके कारण उनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ने से बीमारियां जकड़ रही हैं। जिला अस्पताल, सीएचसी में भर्ती होने वाले हर तीसरे मरीज में खून की कमी मिली है। इनमें सिर्फ महिलाएं ही नहीं हैं। 30 साल के युवक और 50 साल के व्यक्ति तक परेशान हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल और सीएचसी में आए गंभीर रोगियों में 112 मामले ऐसे आए हैं, जिनमें सीवियर एनीमिया पाया गया। इनमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल रहीं। अधिकांश को खून चढ़ाना पड़ा। इनमें कई ऐसे मामले हैं, जिन्हें एक महीने से बुखार आ रहा है। अचानक हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि इंफेक्शन काफी बढ़ चुका है। शरीर में खून की कमी हो गई है।
विज्ञापन


ऐसे में प्राथमिक तौर पर इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर इसे सीवियर एनीमिया के केस में लिखते हैं। विशेषज्ञ द्वारा मरीज का इलाज शुरू करने के बाद एनीमिया का कारण पता चलता है। चिकित्सकों के मुताबिक टीबी, लिवर व किडनी के इंफेक्शन वाले मरीजों में एनीमिया ही प्राथमिक जांच में पता चल पाता है। इसके आवा थैलेसीमिया और हीमोफीलिया के मरीजों की संख्या बढ़ना भी सीवियर एनीमिया का कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिजिशियन डॉ.अशरफ अली ने बताया कि कई बीमारियों में लक्षणों से ज्यादा खून की कमी साफ दिखाई देती है। ऐसे में ईएमओ उन्हें एनीमिया पेशेंट के रूप में ही भर्ती करते हैं। इसलिए ऐसे मरीजों की संख्या ज्यादा है। बाद में विशेषज्ञ डॉक्टर जांच के आधार पर बीमारी का पता लगाते हैं और उपचार करते हैं।

इन बातों का रखें ख्याल-
* हरी पत्तेदार सब्जियों का अधिक सेवन करें।

* प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करें।

* व्यायाम करें, अधिक मात्रा में तरल लें।

* कमजोरी, सांस लेने में समस्या व अन्य लक्षण दिखने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed