फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   labour relative spokes about

Hapur News: श्रमिकों के परिजन परेशान, बोले- हमारे बच्चे तो मजदूरी करने गए थे

Fri, 07 Jun 2024 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 07 Jun 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
labour relative spokes about
गढ़मुक्तेश्वर। संसद भवन में चेकिंग के दौरान पकड़े गए तीन मजदूरों में दो श्रमिक तहसील क्षेत्र के गांव बदरखा के हैं। दोनों की गिरफ्तारी से परिजन काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि वह तो मजदूरी करने के लिए संसद भवन गए थे। वहीं, दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस से दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड के साथ संसद भवन से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मोनीस अमरोहा का रहने वाला है, आरोपी शोएब और एक किशोर गढ़ क्षेत्र के गांव बदरखा का है। गिरफ्तारी की जानकारी जबसे मिली है, परिजन परेशान हैं। परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे संसद भवन में काम करने गए थे। उनके पास फर्जी आधार कार्ड कैसे पहुंचा, उन्हें नहीं मालूम। परिजन अब अपने बच्चों से मिलने के लिए आतुर हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस से शोएब और किशोर का आपराधिक इतिहास मांगा है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि दिल्ली में पकड़े गए तीनों का मामला वहीं से जुड़ा हुआ है। स्थानीय स्तर से कोई सूचना मांगी जाएगी तो दिल्ली पुलिस को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed