{"_id":"6513132d62faa0499607d377","slug":"labour-died-due-to-current-hapur-news-c-306-1-gha1001-1674-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ब्रजघाट रेलवे पुल पर करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ब्रजघाट रेलवे पुल पर करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत
Tue, 26 Sep 2023 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 26 Sep 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट में गंगा नदी के रेलवे पुल पर मरम्मत का कार्य कर रहे मजदूर को करंट ने चपेट में ले लिया, जिससे वह पुल से रेलवे ट्रैक पर आकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। तभी कार्यदायी संस्था के कर्मियों ने घायल को तुरंत मेरठ अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
जनपद शामली के रहने वाले सलमान ने बताया कि वह उत्तर रेलवे में ठेके पर मरम्मत का कार्य करता है। सोमवार की सुबह वह अपनी टीम के साथ ब्रजघाट में रेलवे के गंगा पुल पर बूम टॉप की मरम्मत करा रहा था। इसी बीच वह जनपद अमरोहा के गजरौला में कुछ सामान लेने चला गया। तभी रेलवे के अवर अभियंता ने उसकी गैर मौजूदगी में मजदूर अनस (19) पुत्र आस मोहम्मद निवासी समसपुर सहारनपुर को रेलवे पुल के ऊपर चढ़ा दिया और वेल्डिंग मशीन से एक टांका लगाने के लिए कहा, इसी दौरान जेनरेटर से निकले करंट की चपेट में आकर अनस झुलस गया और रेलवे ट्रेक पर आ गिरा। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। ठेकेदार सलमान ने बताया कि घायल को तुरंत ही मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उपचार के दौरान अनस ने दम तोड़ दिया। अनस के पिता आस मोहम्मद ने बताया कि पोस्टमार्टम मेरठ में कराया जा रहा है।
घटना की सही जानकारी देने से बचते रहे अधिकारी
ठेकेदार सलमान ने बताया कि रेलवे से पावर ब्लॉक बिना मिले ही जेई ने जबरन अनस को पुल पर चढ़ाया और उससे वेल्डिंग का कार्य कराया। ठेकेदार की गैर मौजूदगी में कार्य क्यों कराया गया। इस संबंध में सोमवार की शाम को जीआरपी, आरपीएफ, स्टेशन अधीक्षक से वार्ता करनी चाही, लेकिन कोई सही जानकारी नहीं दे पा रहा था।
विज्ञापन
कोट -
इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है, कार्यदायी संस्था के ठेकेदार द्वारा ही ऐसे कर्मचारियों को रखा जाता है, यदि श्रमिक कार्यदायी संस्था द्वारा पंजीकृत होगा तो बीमा या अन्य सुविधा का लाभ मिल सकेगा।- सुधीर कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम
कोट -
इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है, यदि कोई तहरीर मिलती है तो जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - सोमवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक