{"_id":"67a793f7e13ec0cc6701bb42","slug":"kumbh-special-train-arrived-at-the-station-late-by-two-hours-and-30-minutes-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120147-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो घंटे 30 मिनट देरी से स्टेशन आई कुंभ स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो घंटे 30 मिनट देरी से स्टेशन आई कुंभ स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। मौसम में सुधार होने के बाद भी ट्रेनों के संचालन में सुधार नहीं हो पा रहा है। रोजाना ही ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण रेलयात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शनिवार को कुंभ स्पेशल ट्रेन दो घंटे 30 मिनट देरी से स्टेशन आई। नौचंदी, सिद्धबली जनशताब्दी, इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों ने भी रेलयात्रियों को इंतजार कराया।
प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे दस मिनट, फाफामऊ जंक्शन से चलकर अमृतसर जंक्शन को जा रही कुंभ स्पेशल ट्रेन दो घंटे 30 मिनट, दिल्ली से कोटद्वार जा रही सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे, फाफामऊ जंक्शन से दिल्ली जा रही कुंभ स्पेशल ट्रेन दो घंटे दस मिनट, माल्दा टाऊन से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई।
बरेली से नई दिल्ली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस तीन घंटे 30 मिनट, सूबेदारगंज से ऊधमपुर जाने वाली ऊधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस आधा घंटे, जैसलमेर से काठगोदाम जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस आधा घंटे देरी से आई।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि रेलवे लाइनों पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है।