फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   kumbh mela roadways

Hapur News: कुंभ मेले के लिए गांवों तक जाएंगी रोडवेज बसें

Thu, 12 Dec 2024 11:05 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 12 Dec 2024 11:05 AM IST
विज्ञापन
kumbh mela roadways
हापुड़। प्रयागराज में जनवरी 2025 से शुरू होने वाले कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने गांवों से भी बस सेवा शुरू करने की तैयारी की है। गांव से 50 यात्री होने पर गांव से ही बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, इसके लिए परिवहन निगम ग्राम प्रधानों से भी संपर्क साध रहा है। ग्रामीणों में भी इसे लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


हापुड़ रोडवेज डिपो से अलग-अलग चरणों में 100 बसें भेजे जाने की तैयारी है। जनवरी से शुरू होकर फरवरी माह के अंत तक कुंभ मेला चलेगा और 13 जनवरी 2025 को कुंभ मेले में पहला शाही स्नान होगा। परिवहन निगम ग्रामीण क्षेत्रों से सीधे श्रद्धालुओं को महाकुंभ तक पहुंचाने और वापस लाने का काम करेगा, इससे श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


इसके लिए विभाग ग्राम प्रधानों से भी संपर्क साध रहा है। गांव से कुंभ मेले में जाने के लिए एक साथ 50 यात्री हो जाने पर ग्राम प्रधान डिपो के अधिकारियों से बस की मांग करेंगे तो विभाग गांव से ही कुंभ जाने के लिए बस सेवा उपलब्ध कराएगा। इसमें ग्राम प्रधान और सहायक को कुंभ तक निशुल्क यात्रा की भी सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेले की तैयारियों में विभाग जुटा हुआ है। अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को कुंभ मेले तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से भी बस सेवा उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। मुख्यालय के आदेश मिलने के बाद कुंभ के लिए बस सेवा प्रारंभ कर दी जाएगी।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed