फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Kept waiting all night to dispose of dead body after murder

Hapur News: हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने के लिए रात भर करते रहे इंतजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
Kept waiting all night to dispose of dead body after murder
हापुड़। गढ़ के मोहल्ला सेंगेवाला में मासूम कृष्णा (8) के हत्यारे पड़ोसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। आरोपियों ने हत्या के बाद कृष्णा के शव को वाशिंग मशीन में छिपा दिया था। रात भर व शव को ठिकाने लगाने का इंतजार करते रहे। मोहल्ले में चहल पहल अधिक होने के कारण वह शव को ठिकाने नहीं लगा पाए। बाद में मौका देखकर शव को पड़ोसी की छत पर फेंक दिया।
विज्ञापन


एसपी ज्ञानंजय सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि घटना के बाद पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की तलाश में जुट गई थी। सबसे पहले गांव के बाहरी रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की थी। लेकिन जब बच्चा गांव से बाहर जाता दिखाई नहीं दिया तो पुलिस ने मोहल्ले में आसपास के घरों की जांच करना शुरू किया। इस दौरान आरोपियों ने शव को वाशिंग मशीन में छिपाया और इसके बाद उसे कपड़े में लपेटकर पड़ोसी की छत पर फेंक दिया। जिसे पुलिस ने जांच के दौरान बरामद कर लिया था।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात भर शव को ठिकाने लगाने का प्रयास करते रहे, लेकिन मोहल्ले में चहल पहल होने के कारण मौका नहीं मिला। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक का लाल रंग का कैप, चप्पल और गले का काला धागा बरामद किया है। यह सामान आरोपियों ने पास के मोहल्ले में खाली प्लॉट की झाड़ी में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी दीपक शर्मा, उसकी पत्नी रीना और छोटे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed