{"_id":"68e7e60f8426ec0bca02f162","slug":"karwachauth-today-hapur-news-c-135-1-hpr1001-131333-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाथों में सजेगी मेहंदी, छलनी से झांकेगा प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाथों में सजेगी मेहंदी, छलनी से झांकेगा प्यार
Thu, 09 Oct 2025 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 09 Oct 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। करवाचौथ पर आज श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहेगा। सोलह शृंगार कर महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी और पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को महिलाओं चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोलेंगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को बाजारों में महिलाओं की जबरदस्त भीड़ रही। महिलाओं ने अपने लिए करवे, गहने, उपहार और कपड़े आदि की खरीदारी की। मेहंदी लगवाने वाले काउंटरों पर भी काफी भीड़ रही।
सुहाग की मंगल कामना का पर्व करवाचौथ शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसके लिए महिलाओं का उल्लास देखते ही बन रहा है। इस खास दिन के लिए महिलाओं ने साड़ियों के साथ मैचिंग के गहने खरीदे हैं। उसी डिजाइन के अनुरूप फुटवियर की व्यवस्था की है। वहीं नवविवाहिता में पहले करवाचौथ के व्रत को लेकर काफी उत्साह है। बृहस्पतिवार को शहर के गोल मार्केट, कोठीगेट, रेलवे रोड सहित प्रमुख बाजारों में खासी भीड़ भाड़ रही। इस दौरान करवों, गहने, कपड़ों, सौंदर्य प्रसाधन आदि की खूब बिक्री हुई।
मेहंदी लगवाने के लिए घंटों की वेटिंग
गोल मार्केट में दुकानों के बाहर मेहंदी लगाने वालों ने अपने काउंटर बना रखे थे, लेकिन भीड़ के कारण महिलाओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। रघुवीर गंज निवासी रुबी ने बताया कि उन्हें मेहंदी लगवाने के लिए दो घंटे का इंतजार करना पड़ा। शिवपुरी निवासी कीर्ति ने बताया कि सुबह 10 बजे वह मेहंदी लगवाने आई थी। भीड़ होने के कारण 12 बजे उनका नंबर आया है।
विज्ञापन
बाजारों में रहे जाम के हालात--
बाजारों में भीड़ के कारण जाम के हालात रहे। खासकर गोल मार्केट में भीड़ के कारण तंग गलियां खचाखच भरी रहीं। यहां अधिकतर समय हालात ऐसे थे कि दुपहिया वाहन भी निकलने मुश्किल हो गए। ऐसे में लोगाें को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

बाजारों में रहे जाम के हालात