फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Kartik Purnima fair started yesterday, 18 lakh devotees took bath in Ganga

Hapur News: कार्तिक पूर्णिमा मेले का शुभारंभ कल, 18 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima fair started yesterday, 18 lakh devotees took bath in Ganga
आंवला नवमी पर कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में खादर में लगने वाले गंगा मेले का शुभारंभ कल होगा। मंडलायुक्त व अन्य अधिकारी मेले का विधिवत पूजन कर शुभारंभ करेेंगे। इससे पहले आंवला नवमी पर रविवार को मेला स्थल समेत ब्रजघाट गंगा नगरी में 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पूजा पाठ किए। चारों तरफ डेरे-तंबू, दुकानें, रोशनी से जगमगाती सड़कें, श्रद्धालु नजर आ रहे हैं। झूले-सर्कस भी लगभग तैयार हो गए हैं। सुरक्षा को पुलिस ने भी कमर कस ली है। अधिकारी सड़क, हैंडपंप, शौचालय, स्नान घाट, बिजली व अन्य कार्यों के विस्तार व बचे काम को पूरा करने के लिए लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन


नौ से 17 नवंबर तक चलने वाले गंगा मेले की तैयारियों को लेकर महीनों से जिला पंचायत व प्रशासन जिस घड़ी के लिए कसरत कर रहे हैं, वो बस नजदीक ही आ पहुंची है। रविवार को गंगा मेले पर पड़ाव डाले हुए श्रद्धालु समेत गंगा नगरी ब्रजघाट में करीब 18 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। मंगलवार को अपराह्न चार बजे मेले का शुभारंभ होगा। इसके लिए दिन भर तैयारियों का दौर चलता रहा। जिला पंचायत के अधिकारी ठेकेदारों को साथ लेकर श्रद्धालुओं के सेक्टरों में सड़क, बिजली, हैंडपंप, शौचालय, स्नान घाट के कार्यों को पूरा कराते रहे। इधर अधिकारी मेले में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के हिसाब से पुलिस कर्मियों को भीड़ वाले क्षेत्र की चौकियों पर भेजकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करती रही। एडीएम संदीप कुमार, जिला पंचायत एमए आरती मिश्रा गंगा तट पर आरती स्थल को तैयार कराने में जुटे रहे। मनोरंजन को झूले-सर्कस भी तैयार हो रहे हैं, जिन्हें कल तक चालू हो जाने का दावा किया जा रहा है। सदर गेट क्षेत्र को भी सजाने व संवारने का काम देर रात तक जारी था। ट्रैक्टर-ट्रालियों, भैंसा-बुग्गी, निजी चार पहिया व दो पहिया वाहनों से श्रद्धालुओं के मेला स्थल पर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन


- तैयार हो रही प्रदर्शनी, किसानों को दी जाएगी जानकारी

मेला क्षेत्र में कृषि विभाग के तत्वावधान में लगने वाली प्रदर्शनी को लेकर भी तैयारी जोरों पर चल रही हैं। कृषि के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी अपने-अपने शिविर तैयार करा रहे हैं। प्रदर्शनी में किसानों को उन्नत बीज, उर्वरक, सौर ऊर्जा चलित नलकूप, जैविक खाद व अन्य जानकारी दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- साधू-संतों के डेरों में बह रही भक्ति की बयार

मेला क्षेत्र में खिचड़ी वाले बाबा, प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज, साईंधाम व अन्य साधु-संतों के डेरों के साथ ही गंगा तट पर भक्ति की बयार बह रही है। इन स्थानों पर श्रद्धालु भजन-कीर्तन, हवन और पूजन कर मां गंगा और प्रभु से सभी की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।


मेले के विधिवत उद्घाटन के लिए तैयारियां तेजी से पूर्ण कराई जा रही हैं। मां गंगा के तट पर संध्या आरती आरंभ हो चुकी है। विधि-विधान से मेला उद्घाटन होगा। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। - आरती मिश्रा, एएमए, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed