फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   kartik mela inaugration

Hapur News: प्रभारी मंत्री ने कार्तिक मेले का किया शुभारंभ

Fri, 31 Oct 2025 11:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 31 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
kartik mela inaugration
गढ़मुक्तेश्वर। महाभारत कालीन पौराणिक गढ़ गंगा खादर मेला का शुक्रवार को जनपद के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत ढंग में फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद शांति के प्रतीक गुब्बारे हवा में छोड़ते हुए गंगा किनारे पर पहुंचकर हवन पूजन किया और गंगा मैया की विशेष आरती में भाग लिया।
विज्ञापन


मेला का शुभारंभ करने के बाद प्रभारी मंत्री गंगा तट पर पहुंचे। जहां पंडित गोविंद शास्त्री और विनोद शास्त्री द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन में आहुति देकर मेले के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन की कामना की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा मेले को और भव्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। सीएम योगी ने रविवार को हवाई सर्वेक्षण करने के साथ ही पुलिस प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक कर श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए थे। इस दौरान डीएम अभिषेक पांडेय ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा मेला ऐतिहासिक और विशेष पौराणिक महत्व रखता है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, दुकानदारों समेत अन्य लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, क्षेत्रीय सांसद कंवर सिंह तंवर, विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, एमएलसी सत्यपाल सैनी, पूर्व मंत्री मदन चौहान, पालिका चेयरमैन राकेश बजरंगी, राजकुमार राजू, सुभाष प्रधान, पुष्पेंद्र रावत, योगेंद्र तंवर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed