फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Kanwar Yatra: Police will look at every inch.

कांवड़ यात्रा: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

Sun, 17 Jul 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 17 Jul 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Police will look at every inch.
कांवड़ यात्रा: - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सिंभावली थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें नेशनल हाईवे और नहर पटरी पर गश्त बढ़ाने के साथ ही लोगों को अफवाहों से बचने का संकल्प दिलाया गया। एसओ एनके शर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर 12 प्वाइंट बनाए गए हैं।

विज्ञापन


इन पर सशस्त्र पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। वहीं स्याना नहर और अनूपपुर डिबाई नहर पटरी समेत संपर्क मार्गों पर हर समय पुलिस गश्त करेगी। सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए सर्विलांस के माध्यम से अलग-अलग जगहों पर जीपीएस भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के प्रत्येक कांवड़ सेवा शिविर में दो सफाई कर्मियों को तैनात किया गया है। हाईवे समेत सभी कांवड़ शिविरों के आसपास सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मी गश्त करते रहेंगे। साथ ही मोबाइल पिकेट भी 24 घंटे अलर्ट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कोई भी कांवड़ सेवा शिविर अनुमति के बिना और मौके का सत्यापन कराए बिना नहीं लगने दिया जाएगा।

बैठक में भूमि विकास बैंक चेयरमैन चौधरी रणपाल सिंह, अबदुल कादिर, बिट्टू त्यागी, पप्पी त्यागी, अनिल कुमार, धर्मेंद्र सिंह, गौरव सिंह, गजेंद्र सिंह, रतनवीर त्यागी समेत काफी लोग मौजूद रहे।

हापुड़ स्माल स्केल इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन की बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान 24 घंटे बिजली आपूर्ति और पुलिस व प्रशासन के अफसरों से कांवड़ियों की सुरक्षा और उपचार की व्यवस्था कराने की मांग गई।

बैठक में सदस्यों को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता ने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। जिले से हजारों की संख्या में कांवड़िये कांवड़ लेने के लिए जाते हैं जबकि जिले से होकर भी बड़ी संख्या में कांवड़िये गुजरते हैं।

लिहाजा, कांवड़ियों की सुविधा के मद्देनजर बिजली निगम द्वारा 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन हर साल की तरह इस साल भी 30 जुलाई से एक अगस्त तक कांवड़ सेवा शिविर दिल्ली रोड पर लगाएगी।

यहां कांवड़ियों के रुकने, भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था होगी। बैठक में अध्यक्ष संजय सिंहल, कोषाध्यक्ष अमित मित्तल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, विशाल कुमार, राकेश माहेश्वरी, भारत भूषण सिंहल, पवन कुमार, सुनील जैन आदि मौजूद रहे।

कांवड़ यात्रा के दौरान एसपी के निर्देश पर पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दस लोगों को गुंडा एक्ट के तहत मुचलका पाबंद किया गया। एसओ एनके शर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो,


इसलिए पूर्व में आपराधिक वारदातों से जुड़े गांव अनूपपुर डिबाई निवासी खालिद और चमन खां, ओमपाल सिंह गांव रझैड़ा, सुबोध कुमार बिरसंगपुर, शेरा बक्सर, संजय और रविंद्र निवासी औरंगाबाद, सिंभावली हरौड़ा मोड़ वकील खां, सचिन निवासी दत्तियाना और सिंभावली गांव के विनोद के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed