ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेला: श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी राहत, चार दिन मालवाहक वाहनों के लिए रहेगा रूट डायवर्जन
ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व 25 मई को मनाया जाएगा। इस दौरान गंगानगरी में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान है। इस पर्व पर पालिका स्तर से सात दिवसीय मेले का आयोजन होगा। एसपी ठाकुर ज्ञानंज्य सिंह बताया कि ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व के दौरान 23 तारीख की सुबह आठ बजे से 26 मई की रात 12 बजे तक हाईवे पर भारी, हल्के मालवाहक वाहनों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है।
विस्तार
ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व के मद्देनजर राहगीरों और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने चार दिन तक हाईवे पर मालवाहक वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया है। एसपी ने अधिनस्थों को रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।
ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व 25 मई को मनाया जाएगा। इस दौरान गंगानगरी में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान है। इस पर्व पर पालिका स्तर से सात दिवसीय मेले का आयोजन होगा। एसपी ठाकुर ज्ञानंज्य सिंह बताया कि ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व के दौरान 23 तारीख की सुबह आठ बजे से 26 मई की रात 12 बजे तक हाईवे पर भारी, हल्के मालवाहक वाहनों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहनों को भी डायवर्जन किया जाएगा। वहीं, जाम अथवा अधिक भीड़ होने की दशा में कुछ समय के लिए जीरो ट्रैफिक भी किया जा सकता है।
यह रहेगी रूट डायवर्जन की रूपरेखा
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि इस दौरान वाहनों को नियंत्रित करने के लिए हाईवे पर पुलिस और यातायात कर्मियों की तैनाती की जाएगा। वाहनों को वैकल्पित मार्गों से निकाला जाएगा। जिसके तहत:
दिल्ली/गाजियाबाद से मुरादाबाद जाने वाला यातायात
-दिल्ली और जनपद गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों को छिजारसी, धौलाना, गुलावठी होते हुए जनपद बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होकर भी मुरादाबाद भेजा जाएगा।
हापुड से मुरादाबाद जाने वाला यातायात
- हापुड से मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन सोना पेट्रोल पंप के सामने से गुलावठी होते हुए जनपद बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदोसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएंगे।
-हापुड की ओर से आकर गजरौला, अमरोहा और मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन हापुड़ से खुडलिया अंडरपास से यू-टर्न लेकर गंगा एक्सप्रेसवे से होते हुए हसनपुर, गंवा कट (जनपद अमरोहा क्षेत्र) के रास्ते होकर अपने अपने गंतव्य स्थान को जाएंगे।
मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात
सीओ ने बताया कि मेरठ वाया मवाना की ओर जाने वाले भारी वाहन गजरौला, हसनपुर, हसनपुर गंवा, गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते होकर अपने-अपने गंतव्य स्थान को भेजे जाएंगे।
मुरादाबाद से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
-मुरादाबाद से गाजियाबाद और दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन चंदोसी, गुन्नौर, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर से होकर गुजारे जाएंगे।
गजरौला से गाजियाबा, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
-मालवाहक वाहन गजरौला चौपला से वाया मंडी धनौरा, चांदपुर, हल्दौर, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर गाजियाबाद होते हुए दिल्ली को जाएंगें।
-जनपद अमरोहा और गजरौला की ओर से आकर हापुड, गाजियाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन गजरौला, हसनपुर, हसनपुर गंवा, गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते होकर अपने-अपने गंतव्य स्थान को भेजे जाएंगे।
संभल से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
-जनपद संभल से गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाले भारी वाहन अनूपशहर, बुलंदशहर से होकर निकलेंगे।
-जनपद संभल से गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाले भारी वाहन संभल, गंवा रोड कट से गंगा एक्सप्रेसवे से होकर खुडलिया कट सिंभावली से होकर जाएंगे।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश का पालन कराया जाएगा। वहीं, इसमें लापरवाही बरतने पर उन्होंने अधिनस्थों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।