{"_id":"58ee4c714f1c1b791ecf5e0c","slug":"junking-kulbhushan-jadhav-over-death-sentence","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाने पर भड़के विहिप व बजरंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाने पर भड़के विहिप व बजरंग
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 12 Apr 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व नौसेना अधिकारी को पाकिस्तान में मौत की सजा सुनाए जाने से गुस्साए विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। पाकिस्तान सरकार का पुतला केंद्र सरकार से मुंहतोड़ जवाब देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को खुफिया एजेंसी रॉ का जासूस बताकर फांसी की सजा सुनाए जाने से देश में हर तरफ गम और गुस्से का माहौल है। जिसके चलते बुधवार को बहादुरगढ़ के सेहल चौराहे पर विहिप और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए।
विज्ञापन
उन्होंने विहिप के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मास्टर दुर्वेश तोमर के नेतृत्व में कड़ा विरोध जताते हुए पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंका। अशोक आर्य और महेश आर्य ने कहा कि पाकिस्तानी जेल में यातना झेल रहे कुलभूषण जाधव बेकसूर हैं।
विज्ञापन
उन्हें ड्यूटी के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इरान से अपहरण कर लाई थी। सच्चाई सामने होने के बाद भी पाकिस्तान की गूंगी-बहरी सरकार जबरन फांसी देकर उनकी हत्या करने की साजिश में जुटी हुई है। जो सीधे तौर पर इंसानी जज्बात से खिलवाड़ है।
कृष्ण आर्य, प्रशांत चौहान, जयवीर लोधी, रवि लोधी, प्रदीप लोधी, पवन सैनी, संजय सैनी, राजेश, दिनेश, मोनू जाटव ने कहा कि
केंद्र सरकार को इस मामले में पूरी तरह गंभीर होने के साथ ही सख्ती का रुख अपनाकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना होगा, ताकि निर्दोष कुलभूषण जाधव को रिहा कराकर वापिस भारत में लाना मुमकिन हो जाए।