फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   job for scam five lakh rupees

Hapur News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख हड़पे

Tue, 06 Jun 2023 09:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 06 Jun 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
job for scam five lakh rupees
गढ़मुक्तेश्वर। गांव दौताई निवासी एक युवक से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर मेरठ निवासी दंपती और उनके साथियों ने पांच लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दौताई निवासी हसीन अहमद ने बताया कि गांव में उसके ताऊ के बेटे का जनसेवा केंद्र है, जिस पर बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी सुशांत और उसके पिता सुनील उर्फ अनिल अक्सर आते हैं। सुशांत ने उसके ताऊ को बताया कि उसका मामा पंकिल, मामी अनुपमा निवासी दौराला जनपद मेरठ युवकों को कनाडा, दुबई समेत अन्य देशों में नौकरी पर भेजते हैं। जिन्होंने उसके पिता से उसकी भी नौकरी कनाडा में फूड पैकिंग के काम पर लगवाने की बात कही। आरोपियों के झांसे में आकर उसके पिता इंतजार अली ने उन्हें दो लाख 20 हजार रुपये समेत उसका पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज सौंप दिए। जिसके बाद आरोपियों ने उसे कुरैशिया भेजने का वादा किया। आरोपियों ने और पैसों की मांग की। इस तरह पंकिल, अनुपमा, सुनील और सुशांत ने उससे और उसके पिता से पांच लाख 10 हजार रुपये ले लिए। जिसके बाद पंकिल उसे अपने साथ दुबई ले गया, जहां कई दिनों तक उसे भूखा रखा और बिना बताए उसे वहीं पर छोड़ कर भाग आया। किसी तरह अपने परिजनों से संपर्क कर वह भारत वापस लौटा। वहां से लौटने के बाद उसने आरोपियों से अपने पैसे मांगे, तो उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके बाद उसे न्यायालय में वाद दायर करना पड़ा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed