फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   je protest on se office

Hapur News: अवर अभियंताओं ने छोड़ा आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप

Mon, 29 Jan 2024 11:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 29 Jan 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
je protest on se office
हापुड़। जेई के निलंबन के विरोध में सोमवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के आह्वान पर अवर अभियंताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर, विभागीय व्हाट्स एप ग्रुप को छोड़ दिया। उन्होंने नारेबाजी कर निलंबन वापस लेने और गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


संगठन के सचिव ईश्वर प्रसाद ने बताया कि जेई सुधीर कुमार ने नियमानुसार ही कनेक्शन के लिए एस्टीमेट बनाया था। लेकिन डिवीजन कार्यालय से ही इसमें गड़बड़ी की गई, इसके सारे प्रमाण मौजूद हैं। किसी आईडी से अनियमितता की गई यह भी जग जाहिर है। फिर भी दबाव में लेकर सुधीर कुमार से दूसरा एस्टीमेट बनवाया गया और उसे निलंबित भी कर दिया। मांग पूरी नहीं होने के विरोध में सोमवार को अवर अभियंताओं ने एसई कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही निगम के व्हाट्स एप ग्रुप से भी बाहर निकल गए। अब ग्रुप पर सूचनाओं का आदान प्रदान नहीं हो सकेगा, ऐसे में आवश्यक कार्य भी प्रभावित होंगे। अवर अभियंताओं ने जेई सुधीर का निलंबन वापस न लिए जाने पर कार्य से विरत रहने की भी चेतावनी दी है। अभी तक बिजली सप्लाई से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं, अवर अभियंताओं की यह हड़ताल लंबी भी चल सकती है। क्योंकि जेई का निलंबन वापस लेने पर एस्टीमेट में गड़बड़ी करने वाले अधिकारी नप सकते हैं। धरना प्रदर्शन करने वालों में संतोष दिवाकर, रविकांत वर्मा, सुधीर कुमार, ब्रजराज त्यागी, रामानंद सागर, बिजेंद्र कुमार, अतुल आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed